लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2021 14:32 IST

बिहार के वैशाली और नरकटियागंज में दो अलग-अलग घटनाओं में भीड़ द्वारा दो लोगों को मारे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देवैशाली जिले के महनार थाने के लोदीपुर लखराज गांव में चार युवकों की भीड़ ने की पिटाईग्रामीणों ने इन युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा था, एक की मौत जबकि एक घायल हुआ, दो फरारदूसरी घटना नरकटियागंज अनुमंडल के सहोदरा थाने के पिपरा चौक की है, एक मजदूर की भीड़ ने की हत्या

पटना:बिहार में एकबार फिर मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई है. घटना वैशाली जिले के महनार थाने के लोदीपुर लखराज गांव की है. यहां शनिवार रात को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में चार युवकों को घेर कर बुरी तरह से पीट दिया. ग्रामीणों ने इन युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा था. ग्रामिणों ने एक की पीटकर हत्या कर दी. वहीं दो युवक भागने में सफल रहे. 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को किसी तरह भीड़ से छुडाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया है. मौके पर तनाव का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर लोदीपुर लखराज निवासी राम इकबाल पंडित ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना के लोदीपुर धीर गांव निवासी रामप्रवेश साह के पुत्र विजय साह के रूप में हुई है. 

घायल लोदीपुर धीर गांव निवासी चुलबुल साह के पुत्र रौशन कुमार है. लोदीपुर धीर गांव निवासी चन्दर सहनी के पुत्र सोनू एवं भोलू भागने में सफल रहे. 

राम इकबाल पंडित ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 2:30 बजे चार-पांच की संख्या में युवक चोरी करने के इरादे से उनके घर पहुंच गए. वे उनके दरवाजे पर खड़ी डीजे ट्रॉली से सामान उतार कर अपनी ऑल्टो कार में रख रहे थे. इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुनैना देवी ने की नींद खुल गई. 

शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. इस बीच चोर गाड़ी लेकर भागने लगे तो भीड़ ने गाडी को रामलक्षण पंडित के घर के निकट घेर लिया. दो को पकड़ कर दरवाजे पर लाया गया. वहीं, दो युवक मौके से भागने में सफल रहे. आक्रोशित भीड़ द्वारा की गई पिटाई में एक युवक की एक की मौत हो गई.

वहीं, घायल युवक को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंची और वहां उसे भर्ती कराया. महनार के एसडीपीओ एसके पंजियार ने घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मौके से ऑल्टो कार भी बरामद की है. 

कार घायल रौशन कुमार के चाचा पिंटू कुमार की है. उसे विजय साह चला रहा था. भीड़ की पिटाई में घायल रोशन कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार की रात लगभग दस बजे ही गांव में आ गया था. उसने बताया कि सभी चोरी के इरादे से ही गांव आए थे, मगर पकड़े गए. 

नरकटियागंज में भी भीड़ की भेंट चढ़ा मजदूर

इससे पहले नरकटियागंज अनुमंडल के सहोदरा थाने के पिपरा चौक पर ट्रैक्टर से बकरी कुचलने से गुस्साई भीड़ ने शनिवार शाम ट्रैक्टर पर सवार मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला. 

मजदूर भीड़ के आगे गिड़गिड़ाता रहा, हांथ जोडकर लोगों से विनती करता रहा लेकिन लोगों का कलेजा नहीं पसीजा. मृत मजदूर देशबंधु गोंड (30) पिपरा गांव का रहने वाला था. हादसे के बाद ट्रैक्टर को लोगों ने ट्रैक्टर को खदेड़कर पिपरा चौक पर पकड़ लिया.

भीड़ को देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया. हालांकि मजदूर भीड़ के हत्थे चढ गया. लोगों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि अस्पताल ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया.

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?