लाइव न्यूज़ :

बिहार: बहन को ससुराल छोड़ने गए भाई को जीजा ने उतारा मौत के घाट, दहेज में मांगी थी बुलेट गाड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 22, 2018 15:54 IST

घटना वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत में घटी है, जहां तीज पर्व मनाने के बाद अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने गए युवक अमित कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया।

Open in App

पटना,22 सितंबर: बिहार में मॉब लींचिंग की घटनाएं थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। ताजा मामला सूबे के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाने के चकरमन गांव के अमित कुमार को वैशाली जिले के महनार थाने के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव में पीट-पीटकर मार दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

घटना वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत में घटी है, जहां तीज पर्व मनाने के बाद अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने गए युवक अमित कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया, इसके बाद देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि 12 सितंबर को रेखा कुमारी अपने मायके पटोरी थाना अंतर्गत शाहपुर उंडी आई हुई थी, जहां से गुरुवार को रेखा अपने भाई के साथ ससुराल गई। 

जैसे ही वह ससुराल पहुंची कि उसके पति सतीश कुमार और ससुर शंकर राय के द्वारा के द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दी गई। देखते ही देखते उन लोगों ने अमित की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए जब उसकी बहन रेखा गई तो उसके साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान अमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बेटी रेखा की ससुराल वालों के द्वारा दहेज में बुलेट गाड़ी की मांग की जा रही थी। दहेज देने में वह असमर्थ थे जिसके कारण इस तरह के वारदात को अंजाम दिया गया है। जख्मी युवक को परिजनों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

इस संबंध में मृतक के पिता उमेश राय ने पुलिस को दिये बयान में अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर अमित की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पटोरी थाने की पुलिस मृतक के पिता का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए महनार थाना को भेज दिया है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?