लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय जिले में मॉब लिंचिंग, राजद नेता पर गोली चलाने वाले आरोपी को भीड़ ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2023 14:59 IST

Open in App

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, जिस आरोपी को पुलिस नही ढूंढ पा रही थी, उसे भीड़ ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेगूसराय में राजद नेता सुखराम महतो को सोमवार को अपराधियों ने पेट में गोली मार दी थी। सुखराम महतो की हत्या के बाद भीड़ ने मंगलवार सुबह मुख्य आरोपी सौरभ महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

ऐसे में सवाल भी उठ रहे हैं कि पुलिस की दबिश के बाद भी जो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया उसे भीड़ ने न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि राजद नेता सुखराम महतो गांव में ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वह अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। 

इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने मुख्य आरोपी सौरभ महतो को खदेडकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर पहले उसे भीड़ से छुड़ाया फिर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की है। 

मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बरहरा निवासी गौरीशंकर महतो के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ 2020 में एक हत्या मामले का भी अभियुक्त था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि पूर्व मुखिया सुखराम महतो पर गोलीबारी के आरोप में तीन बदमाश शामिल थे।

टॅग्स :बिहार समाचारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी