लाइव न्यूज़ :

MLC बनने के लिए ATM लुटेरा बन गया एम टेक पास कौशल चौधरी, कई राज्य में फैला नेटवर्क, दो महीने के अंदर चार एटीएम पर हाथ साफ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2022 15:46 IST

पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे. इनमें से एक अमीन का काम करता है तो दूसरा आईटीआई का संचालक है.

Open in App
ठळक मुद्देस्कॉर्पियो पर घूमकर यह गिरोह एटीएम को निशाना बनाता था. चारों एटीएम को एक ही तरीके से काटा गया है.गिरोह का सरगना बड़हरिया, सीवान कराने वाला कौशल चौधरी है.

पटनाः बिहार में एक ऐसे एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए बैंक एटीएम काट कर पैसों की चोरी करता था. चोर गिरोह का सरगना काफी पढ़ा लिखा है और एम-टेक पास है. पटना पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है, जिसने दो महीने के अंदर चार एटीएम को निशाना बनाया.

 

गिरोह के सदस्य पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे. इनमें से एक अमीन का काम करता है तो दूसरा आईटीआई का संचालक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर घूमकर यह गिरोह एटीएम को निशाना बनाता था. पटना पुलिस की टीम ने अपने अनुसंधान में पाया कि चारों एटीएम को एक ही तरीके से काटा गया है.

पुलिस ने जब पूरे मामले की छानबीन शुरू की तब चंद दिनों के बाद ही वह गिरोह तक पहुंच गई. इस गिरोह का सरगना बड़हरिया, सीवान कराने वाला कौशल चौधरी है. कौशल एम टेक करने के बाद कई दिनों तक व्यवसाय कर रहा था. लेकिन व्यवसाय में मनमाफिक मुनाफा नहीं होते देख उसने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की सोंची.

इसके बाद कौशल ने यूट्यूब के माध्यम से एटीएम काटने के तरीके को बारीकी से सीखा. एटीएम काटने में किन-किन औजारों की जरूरत पड़ती है इसकी जानकारी भी कौशल ने यूट्यूब से ही ली, इसके बाद कौशल ने एक गिरोह तैयार किया. इस गिरोह में सीवान के ही बगल के जिले के गोपालगंज के मीरगंज का संतोष सोनी भी शामिल हो गया.

हालांकि, पुलिस इस गिरोह के सरगना को अब तक नहीं पकड़ पाई है. माना जा रहा है कि गोपालगंज का रहने वाला मदन यादव इससे गिरोह का सरगना है. बताया जाता है कि 15 दिसंबर 2021 को इस गिरोह ने सबसे पहले पटना में इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर रुपए निकालने का प्रयास किया.

इसके बाद 27 जनवरी को कोतवाली थाना के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई. 2 दिनों बाद 29 जनवरी को दीघा स्थित कोटक बैंक के एटीएम को तोडकर रुपए निकालने की कोशिश की गई. लेकिन संयोग यह रहा कि किसी भी एटीएम से पैसे निकालने में अपराधियों को कामयाबी नहीं मिली.

गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने इन अपराधियों से पूछताछ की तो इन्होंने मदन यादव को ही अपना हेड बताया. मदन यादव ने ही इन्हें एटीएम काटने की ट्रेनिंग दी थी. एटीएम को निशाना बनाने के बाद यह सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ लेते थे.

एटीएम में जाने से पहले यह गलब्स हाथ में जरूर पहनते थे ताकि कहीं फिंगरप्रिंट ना छूट जाए. ड्रिल मशीन और कटर के जरिए एटीएम को तोड़ा जाता था. वेल्डिंग मशीन से चेस्ट करेंसी को काटा जाता था. और फिर पैसे निकाल लिए जाते थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएटीएमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली