लाइव न्यूज़ :

बिहार: पिस्तौल की नोक पर नाबालिग लड़की को किया किडनेप, फिर दरिंदों ने चार दिनों तक किया गैंग रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2024 19:11 IST

दुष्कर्मियों के द्वारा छोड़े जाने के बाद लड़की की हालत इतनी खराब थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया गया। इमामगंज थाना किशोरी ने आवेदन दिया।

Open in App

पटना: बिहार में गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की को पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो दुष्कर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिन्होंने लड़की को अगवा किया और उसे उठाकर सुनसान ईंट भट्टा पर ले गए। ईंट भट्टा पर दोनों ने लड़की को चार दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जुलाई की रात दोनों युवक लड़की के घर में चोरी से घुसे और नाबालिग का मुंह बंद कर उसे उठाकर गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठा पर ले गए। वहां एक झोपड़ी में दोनों ने लड़की के साथ चार दिनों तक दुष्कर्म किया और जब मन भर गया तो दोनों ने लड़की को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर छोड़ दिया। 

घटना के दिन लड़की अपने मां के साथ घर में अकेले सो रही थी। मां जब गहरी नींद में थी तभी रात्रि ग्यारह बजे दो लड़के मोटरसाइकिल से आए और पिस्तौल की नोक पर उसे जबरन उठाकर लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू कुमार जब किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा थो तो उसका साथी इस कुकर्म की निगरानी कर रहा था। 

दुष्कर्मियों के द्वारा छोड़े जाने के बाद लड़की की हालत इतनी खराब थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया गया। इमामगंज थाना किशोरी ने आवेदन दिया। आवेदन में  एक व्यक्ति द को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसका नाम पप्पू कुमार पिता रामाशीष सिंह है और एक अज्ञात व्यक्ति है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इमामगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है और आवेदन भी प्राप्त हुआ है। इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइमगैंगरेपGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो