लाइव न्यूज़ :

बिहार: नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के कारण युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने घटना को आपसी विवाद बताया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 19, 2022 13:01 IST

बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के कारण चाकू मारकर घायल करने की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये बस दो दोस्तों के बीच का आपसी विवाद था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक का दरभंगा में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैदरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है घायल का इलाजपुलिस घटना को आपसी विवाद का मामला बता रही है

दरभंगाबिहार के सीतामढ़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल में देखने के लिए एक युवक पर चाकुओं से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर है और उसे दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। युवक को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है।

क्या है पूरा मामला

घटना में घयल युवक का नाम अंकित झा है। बताया जा रहा है कि अंकित पान की दुकान पर गया था। इस दौरान वो अपने मोबाइल में नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां मोहम्मद बिलाल नामक युवक आया और नूपुर शर्मा का वीडियो देखने की वजह से अंकित के साथ विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर दोनो के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अंकित पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में अंकित बुरी तरह घायल हो गया।

दरभंगा के  डीएमसीएच अस्पताल के ICU में भर्ती अंकित झा ने हिंदी समाचार चैनल आजतक से बातचीत में कहा कि, ‘मैं दुकान पर पान खा रहा था। उस समय मैं नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी एक युवक पीछे से आया और बोला ये क्यों देख रहे हो? क्या तुम नूपुर शर्मा का समर्थन करते हो? मैंने कहा- हां मैं नूपुर शर्मा का समर्थन करता हूं। इतने में उसने हाथापाई शुरू कर दी। वो मुझसे जीत नहीं पाया। इसके बाद अपने कुछ अन्य साथी लाकर पीछे से चाक़ू मार दिया।’

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम नहीं है। पुलिस घटना को आपसी विवाद का मामला बता रही है। इलाके के  डीएसपी विनोद कुमार का कहना है कि यह दो दोस्तों के बीच हुई वारदात है। पान की दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। पुलिस ने नूपुर शर्मा के वीडियो वाली बात को पूरी तरह खारिज कर दिया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

टॅग्स :नूपुर शर्माबिहारदरभंगापैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला