लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश ने पहली बार जनता दरबार में फरियाद सुनी, महिला की शिकायत सुन हैरान, काम कराना है तो पैसा दो...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2022 17:10 IST

शिकायतों को सुन कर नीतीश कुमार आज बार-बार गुस्से में दिख रहे थे। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा फरियादियों के चेहरे और फरियाद से समझ में आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकारा, सामान्‍य प्रशासन विभाग और खान एवं भूतत्‍व से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई।नीतीश कुमार हर फरियादी के सामने ही डीजीपी को फोन लगाकर मामले की जानकारी देते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते दिखे।नीतीश कुमार ने फरियादियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

पटनाः महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पहली बार जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्‍पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, कारा, सामान्‍य प्रशासन विभाग और खान एवं भूतत्‍व से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई।

इस दौरान एक महिला की बात सुनकर नीतीश कुमार भी चौंक गए। उन्होंने तुरंत विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। शिकायतों को सुन कर नीतीश कुमार आज बार-बार गुस्से में दिख रहे थे। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा उन्हें फरियादियों के चेहरे और उनकी फरियाद से समझ में आ रहा था।

कोई बेटी के उठा लेने की धमकी मिलने की बात कहते हुए रोने लगता था तो कोई भांजी के अगवा कर लेने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाने का रोना रो रहा था। नीतीश कुमार हर फरियादी के सामने ही डीजीपी को फोन लगाकर मामले की जानकारी देते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते दिखे।

कई अन्य मामलों में नीतीश कुमार ने फरियादियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जनता दरबार में सबसे ज्यादा फरियादी अवैध जमीन कब्जे के मामले रहे। जनता दरबार में एक महिला पश्चिम चंपारण से आई थी। वह मुख्यमंत्री के सामने बैठते ही रोने लगी।

महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बेटी का फोटो वायरल कर दिया गया था। आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया है। जैसे-तैसे मैंने अपनी बच्ची की शादी तय की लेकिन अब वह धमकी दे रहा है कि अगर उसकी शादी कराई तो जान से मार डालेंगे। ये सुनते ही नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फोन लगाकार तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं, एक और मामला पश्चिम चंपारण से ही आया। जनता दरबार में आए युवक ने कहा कि उसकी भांजी का डेढ़ साल पहले अपहरण हो गया। उसकी उम्र मात्र 2.5 साल है। उसने कई जगह शिकायत की लेकिन आज तक बच्ची नहीं मिल सकी। उसने कहा कि एसपी, डीएसपी और डीआईजी तक से वो मिल चुका है।

उसने कहा कि इसके पहले भी तीन बार उसके घर अपहरण हो चुका है। नीतीश कुमार ने तुरंत इस मामले को देखने के लिए कहा। जबकि, कटिहार से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि हुजूर जमीन के मुआवजा को लेकर अंचलाधिकारी पचास लाख रु मांग कर रहा है।

सीओ कहता है जब तक पैसा नहीं दोगे भुगतान नहीं होगा। वह अपने आप को पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का आदमी बताता है और धमकाता है। आप न्याय करिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप