लाइव न्यूज़ :

मधुबनी में दो साधुओं की गला काटकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2021 15:59 IST

बिहार के मधुबनी जिले के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार मध्य रात्रि की है.

Open in App
ठळक मुद्देशव को मंदिर परिसर स्थित एक घर में रखकर भूसे से ढक दिया गया.पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार मध्य रात्रि दो साधुओं की गला रेतकर निर्मम कर दिये जाने से सनसनी फैल गई है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है. मंदिर में दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में सो रहे दोनों साधु की कुदाल से काटकर हत्याकर दी. इसके बाद लाश को छुपाने के लिए घसीटकर बगल के भूसा घर में कपड़े से लपेट कर दोनों के शरीर व एक सिर को भूसा में छुपा दिया और एक सिर को बगल के चारदीवारी के समीप गड्ढे में रखकर ढक दिया.

मृत साधुओं की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर निवासी 60 वर्षीय हीरा दास व भगवानपुर निवासी 50 वर्षीय आनन्द मिश्र के रूप में की गई है. बगल कमरे में चुपचाप देख रहे प्रत्यक्षदर्शी नारायण दास ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ख़िरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा गया और पोस्टमार्टम के लिए मधानी भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटना दुखद है. जांच चल रही है और जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए