लाइव न्यूज़ :

Begusarai Bank Loot: बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक से 20 लाख लूटे, ग्राहक बनकर घुसे और स्टाफ को बंधक बनाकर उत्पात मचा दी, एसपी मनीष कुमार ने की पुष्टि

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2024 15:24 IST

Bihar LS polls 2024: नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे।लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक से 20 लाख रुपया लूट लिया। इसमें गुरुवार सुबह 5 अपराधी बैंक में ग्राहक बनकर पहले घुसे और स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद हथियार के बल पर इस बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने इस वारदात की पुष्टि की है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे और लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है।

उन्होंने बताया कि बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को निशाने पर लेकर कैश काउंटर से दो बैगों में नोटों की गड्डियां भर लिया। इसके बाद निकलते समय अंदर से शटर बंद करने को कहा। फिर आराम से सभी अपराधी बाइक से जीरो माइल की तरफ भाग गए। पुलिस के पहुंचने के बाद फिर से बैंक का शटर खोला गया।

एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि एचडीएफसी बैंक में डकैती के पहले अपराधियों ने काली स्थान के समीप कोटक महिंद्रा में लूट का प्रयास किया। वहां सायरन बजने की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पहुंचे थे।

लेकिन इसी बीच हरहर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी शाखा से डकैत भाग निकले। एक ग्राहक ने बताया कि 5-6 अपराधी थे और सब के सब 20 से 22 वर्ष उम्र के लग रहे थे। इन लोगों ने ग्राहकों को लाइन में नीचे बैठा दिया। उसके बाद काउंटर पर लूटपाट किया, विरोध करने पर कुछ स्टाफ के साथ मारपीट की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट