लाइव न्यूज़ :

बिहारः होली को लेकर शराब तस्करों का खेल, एम्बुलेंस ताबुत में शराब, पुलिस के होश उड़े, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2023 18:23 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शव ढोने वाले वाहन से मुर्दे की जगह शराब की ढुलाई किये जाने का मामला सामने आते ही सभी हैरान रह गये।

Open in App
ठळक मुद्देशराब के धंधेबाज एम्बुलेंस में रखे ताबूत में रखकर ले जा रहे थे। होली में इसे महंगे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने शराब तस्करों को धड़ दबोचा।

पटनाः बिहार में करीब छह साल से लागू शराबबंदी कानून के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए वे कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शव ढोने वाले वाहन से मुर्दे की जगह शराब की ढुलाई किये जाने का मामला सामने आते ही सभी हैरान रह गये।

 

शराब के धंधेबाज इस खेप को एम्बुलेंस में रखे ताबूत में रखकर ले जा रहे थे। होली में इसे महंगे दामों पर बेचने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शराब तस्करों को धड़ दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शव वाहन के ताबूत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

एंबुलेंस का ताबूत के ऊपर फूल माला चढ़ा दिया गया था ताकि किसी को किसी भी प्रकार का संदेह ना हो। लेकिन राजगीर थाना पुलिस ने शराब तस्कर के अरमानों पर पानी फेर दिया। शराब को बरामद करते हुए एंबुलेंस के चालक पुनल कुमार और शराब तस्कर मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी झारखंड बोकारो का रहने वाला बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एंबुलेंस के माध्यम से शराब की जा रही है। जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा शव वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस मामले में एंबुलेंस के चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?