लाइव न्यूज़ :

बिहारः लालू-राबड़ी शासनकाल में मंत्री रह चुके रामाश्रय सहनी का पुत्र मुकेश चोरी के आरोप में अरेस्ट, एसटीएफ ने दिनाजपुर से धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2022 16:54 IST

रामाश्रय सहनी का पुत्र मुकेश सहनी और उसके साथी को पटना एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के डालकोला से धर दबोचा है.

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ ने गाड़ी पश्चिम बंगाल के दालकोला से बरामद कर ली है.मुकेश सहनी पर दानापुर के डीएसपी की गाड़ी चोरी करने का आरोप है.मुकेश गाड़ी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है.

पटनाः बिहार में लालू-राबड़ी के शासनकाल में मंत्री रह चुके रामाश्रय सहनी का पुत्र मुकेश सहनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुकेश सहनी ने एसटीएफ(पुलिस) की गाड़ी को ही चुरा लिया था.

ऐसे में मुकेश सहनी और उसके एक साथी को पटना एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के डालकोला से धर दबोचा है. अब मामले का खुलासा होने पर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने कहा कि ऐसी हरकत करने वाले को गोली मार देनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि पांच दिनों के ऑपरेशन के बाद एसटीएफ ने अपनी गाड़ी पश्चिम बंगाल के दालकोला से बरामद कर ली है.

मुकेश सहनी पर दानापुर के डीएसपी की गाड़ी चोरी करने का आरोप है. समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के लगुनिया निवासी पूर्व मंत्री के पुत्र मुकेश सहनी को पुलिस टीम अपने साथ पटना ले आई है. मुकेश गाड़ी  चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है. मुकेश के साथ भोजपुर के चांदी के रहने वाले सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने मुफस्सिल थाने से मुकेश का आपराधिक इतिहास मांगा है. हालांकि एसपी हृदयकांत ने मुकेश की गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जताई है. रामाश्रय सहनी राजद सरकार में मंत्री थे. वह समस्तीपुर जिला राजद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मुकेश सहनी ने अपने साथियों के साथ 24 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर दानापुर क्षेत्र से एसटीएफ की टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी चुरा ली थी.

एसटीएफ की गाड़ी चोरी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और एसटीएफ के लिए भी यह प्रतिष्ठा का सवाल बन गया. लिहाजा एसटीएफ ने उन तमाम वाहन चोरों की कुंडली खंगालनी शुरू की, जिनका पुराना रिकॉर्ड रहा है. इस दौरान बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों के अलावा नेपाल तक एसटीएफ ने अपना नेटवर्क खोल दिया.

बताया जाता है कि इन लोगों ने 60 हजार में गाड़ी को बेचने का सौदा भी कर चुका था. कहा जा रहा है कि वह हर हफ्ते एक गाड़ी चोरी कर वहां बेचने जाता था. ऐसे में वाहन चोरी के बडे़ नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. उधर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने अपने बेटे मुकेश सहनी की गिरफ्तारी पर कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और अपने बेटे से वह सभी रिश्ते खत्म कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि वह पुत्र नहीं कुपुत्र है. उसे तो शूट कर देना चाहिए था. मुझे बताया गया था कि वह दो दिनों से ससुराल गया हुआ है, और किसी तरह की बात की जानकारी नहीं है मुझे. उन्होंने कहा कि हम तो जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ रह चुके हैं. वर्ष 1995 से 2000 तक विधायक मंत्री रहे. राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री बने. गांव में निर्विरोध मुखिया रहे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप