लाइव न्यूज़ :

बिहारः जहानाबाद में युवक-युवती से सरेआम हुई छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2018 21:03 IST

 एक वीडियो में सरेआम लडकी से छेडखानी और दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाया गया था।

Open in App

पटना, 25 अगस्त:बिहार के गया में युवक-युवती के साथ अश्लील हरकत किये जाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो में युवक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। भीड से डरे सहमे प्रेमी जोडे को भद्दी- भद्दी गालियां दी जा रही हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो पर गया पुलिस ने संज्ञान लिया है। 

यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले जहानाबाद में एक युवती से सरेआम छेडखानी की गई थी जिसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसने बिहार को शर्मसार कर दिया है। ताजा मामला गया का है जहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोडे को पकडकर पिटाई की और वीडियो बनाया। बताया जाता है कि गया के इमामगंज-रानीगंज सडक मार्ग पर एक प्रेमी जोडे सडक मार्ग पर मिल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने देख लिया। उसके बाद दोनों को पकडने के बाद पहले पिटाई की और लडकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में प्रेमी जोडे ग्रामीणों से मिन्नते कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। 

बिहार में छेडखानी और उसका वीडियो वायरल की घटनाओं को खूब अंजाम दिया जा रहा है। बीते कुछ दिनों पहले भोजपुर के बिहिया में एक महिला को निर्वस्त्र कर पूरे बाजार में घुमाय गया और उसका भी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया था। इतना ही नहीं बल्कि महिला को दौडा-दौडाकर पीटा भी गया था। इस घटना के पहले हाल के दिनों में गया से सटे जहानाबाद में भी दो घटनाएं हुई थीं। एक वीडियो में सरेआम लडकी से छेडखानी और दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाया गया था और उसका भी वीडियो वायरल किया गया था। इस घटना के अलावा एक शादीशुदा युवती अपने दोस्तों के साथ वाणावर की वादियों में सैर-सपाटा करने गई थी जहां कुछ युवकों ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीडिता ने महिला थाने में आवेदन भी दिया था। 

वहीं, इस वायरल वीडियो पर गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अभी इसके बारे में पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकडा जाएगा। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की शिकायत पुलिस में किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस ने खुद से संज्ञान लेते हुए इमामगंज डीएसपी को स्थानीय थाना के सहयोग से पीडित एवं आरोपी की पहचान करने का निर्देश दिया है। मामला दर्ज कर युवक-युवती के साथ जबर्दस्ती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वीडियो में आवाज और जगह से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि यह घटना इमामगंज थाना के रानीगंज से पननियां जाने वाली रास्ता की है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी