लाइव न्यूज़ :

Bihar: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूट लिया 5 करोड़ का सोने और 15 लाख रुपये कैश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2025 20:43 IST

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक के उपप्रबंधक शशि भूषण कुमार ने बताया कि शुरुआत में दो-तीन बदमाश खाता खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए।

Open in App

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में में बुधवार सुबह अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और 15 लाख रुपये नगद लूट ली। जहां बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया वह समस्तीपुर शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। आठ की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिन के करीब 11:30 बजे लूट की घटना को अंजाम दिया। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक के उपप्रबंधक शशि भूषण कुमार ने बताया कि शुरुआत में दो-तीन बदमाश खाता खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। उन लोगों ने कर्मचारियों से पूछा कि खाता खोलने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत है। उसी दौरान 6 से 7 अन्य बदमाश भी बैंक के भीतर घुस आए और सभी ग्राहकों और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक बेखौफ लूटपाट करते रहे और भारी मात्रा में कैश और सोना लूटकर फरार हो गए। 

वहीं, बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बदमाश बैंक के बाहर निगरानी में खड़े थे। जबकि अंदर आठ से नौ बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। हम लोग नियमित कार्य में लगे थे, तभी अचानक बदमाशों ने बंदूक तान दी और सबको धमका कर काउंटर से कैश और लॉकर से सोना निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा एवं सदर डीएसपी संजय पांडेय के साथ थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 

आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

बता दें कि जिस परिसर में यह बैंक स्थित है, उसके नीचे कई दुकानें मौजूद हैं, लेकिन किसी को ऊपर हो रही इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। वहीं दिनदहाड़े बैंक लूट की इस बड़ी घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना मिली लोग घबरा गए। खासकर आसपास के व्यापारी और दुकानदारों के बीच लूट की इस घटना से दहशत का माहौल बन गया।

टॅग्स :बिहारसमस्तीपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला