लाइव न्यूज़ :

बिहार: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में अशोक चक्र की जगह तलवार और चांद-तारा, पुलिस जुटी जांच में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2022 19:57 IST

बिहार के सीवान में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए घटना में शामिल आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का हुआ अपमान ध्वज में अशोक चक्र की जगह तलवार और उर्दू में सरकार की आमद मरहबा लिखा हुआ थावीडियो वायरल होने के बाद सीवान पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है

पटना: पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर सीवान में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जुलूस में कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे, जिसमें अशोक चक्र की जगह तलवार और उर्दू में सरकार की आमद मरहबा लिखा हुआ था। वायरल वीडियो सीवान जिला के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा का बताया जा रहा हैं।

वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद पैगम्बर के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा ईद मिलाद उल नबी जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में लोग कई तरह के झंडे लेकर शामिल होते हैं। इस दौरान एक युवक भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ दिख रहा है, जिसमें कथिततौर पर छेड़छाड़ की गई थी।

युवक के हाथ में दिखाई दे रहे राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र की जगह तलवार और उर्दू में नारे लिखे हुए थे। वीडियो के वायरल होने के बाद सीवान पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी शख्स की पहचान की गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया गया है।

इस संबंध में सीवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया की आरोपी युवक को राष्ट्रीय ध्वज की बेअदबी के मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ जारी है, मामले में सबूत के आधार पर कानून को जांच करते हुए कानूनी करवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक शिवहर जिले में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जुलूस के दौरान तिरंगे में अशोक चक्र की जगह हरे रंग से चांद-तारे का चित्र बना हुआ था। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

टॅग्स :सिवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी