लाइव न्यूज़ :

बिहार: ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं अवैध हथियार, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर चल रहा है कारोबार, 4 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2022 17:35 IST

हथियार तस्करों ने भी ऑनलाइन खरीद-बिक्री का नया खेल शुरू कर दिया है। तस्कर गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट बनाकर अपना अवैध कारोबार करने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट बनाकर बेचे जा रहे हैं अवैध हथियारदिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया

पटना: बिहार का मुंगेर अवैध हथियारों की मंडी के रूप में प्रचलित हो चुका है। वहीं अवैध कारोबार करने वाले तस्कर भी अब काफी आधुनिक हो गए हैं। जब से ऑनलाइन का प्रचलन बढ़ा है तो लोगों के द्वारा हर चीज को ऑनलाइन ढूंढा जाने लगा। 

इसी कड़ी में हथियार तस्कर भी ऑनलाइन खरीद-बिक्री का नया खेल शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि तस्कर गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट खोल इसके जरिए अपना यह अवैध कारोबार करने लगे हैं। 

बताया जाता है कि इसका खुलासा तब हुआ जब अवैध हथियार के साथ दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसमें मुंगेर के हथियार तस्कर अभिषेक भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभिषेक भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह इस धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। उसके साथी मुंगेर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट बनाकर हथियार की प्रदर्शनी करता है। 

जिसमें उन लोगों के द्वारा एक से बढ़कर एक महंगी और हाईटेक हथियार की तस्वीर और वीडियो डालकर अवैध हथियार की खरीदारी करने वाले लोगों को इसका सैंपल दिखाया जाता है। जिसमें यह भी लिखा जाता है कि, यदि आपको लेना हो तो संपर्क करें। ताकि लोग उसे देख सकें और ऑनलाइन ऑर्डर करें जिसके बाद हथियारों की ऑफ लाइन डिलिवरी की जाती है। 

इसको लेकर पैसे की डिलीवरी ऑनलाइन पे फोन एवं गूगल पे के जरिए किया जाता है। तब जाकर अवैध हथियार को बेचने वाले लोग हथियार की खरीदारी करने वाले लोगों को ऑफलाइन डिलीवरी करते हैं। आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से संचालित अकाउंट के बारे में जब पुलिस विभाग वरीय अधिकारियों से बातचीत किया गया तो वे इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर गए। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा जांच करायी जाएगी। हालांकि, इस ग्रुप का संचालन कहां से हो रहा है, कौन इसे संचालित कर रहा है? इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

मुंगेर पुलिस के पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है कि ऐसा कोई ऑनलाइन पोर्टल है जिससे हथियारों की खरीदारी हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा जांच करायी जाएगी।  

टॅग्स :बिहारमुंगेरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला