लाइव न्यूज़ :

3.38 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति, पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में छापेमारी, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय पर एक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2025 15:41 IST

ईओयू की रेड में 40 लाख नकद, 20 लाख के जले नोट, 10 लाख के जेवर, 6 लाख की लग्जरी घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज बरामद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद राय ने रातभर 2-3 करोड़ रुपये जला कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी।3 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।इससे पहले भी ईओयू की टीम ने विनोद कुमार राय के यहां छापेमारी की थी।

पटनाः बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। ऐसे में करोड़ों के नोट जलाने वाले विनोद कुमार राय की परेशानी और भी बढ़ने वाली है। एक बार फिर से उन पर शिकंजा कसा गया। गुरुवार को ईओयू की टीम ने एक बार फिर विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में छापेमारी की है। विनोद कुमार राय पर अपने पद का दुरुपयोग कर 3 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई ने विनोद कुमार राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अपने पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है। डीएसपी स्तर अधिकारियों के नेतृत्व में आज की गई कार्रवाई में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी ईओयू की टीम ने विनोद कुमार राय के यहां छापेमारी की थी।

ईओयू की रेड में 40 लाख नकद, 20 लाख के जले नोट, 10 लाख के जेवर, 6 लाख की लग्जरी घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। ईओयू के अनुसार, विनोद राय ने रातभर 2-3 करोड़ रुपये जला कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। लेकिन कई दस्तावेज और नकदी बच गए।

दरअसल, इस बार नया मामला समस्तीपुर से ही जुड़ा हुआ है। बिहार पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद ईओयू की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। विनोद कुमार राय पर करीब 100 करोड़ से भी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप पहले से ही लगा हुआ है। उस दौरान जब जांच एजेंसी विनोद कुमार राय के पटना स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी।

तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये जला दिए थे और उसे नाले में बहा दिए। उस कार्रवाई के बाद विनोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में ईओयू में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ कांड संख्या-24/2025 भी दर्ज है। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही कितनी संपत्ति बरामद हुई, इसका पता चल पाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए