लाइव न्यूज़ :

हीरा-पन्ना ज्वेलर्स तहखाने से 75 किलो से अधिक सोना- चांदी बरामद, आयकर विभाग की कार्रवाई, 50 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी करने की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2022 19:00 IST

पटना के बोरिंग रोड और डाक बंगला रोड स्थित हीरा-पन्ना ज्वेलर्स में आयकर टीम ने छापेमारी की। छुपा कर रखे गये 25 किलो से अधिक सोना और 50 किलो से अधिक चांदी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी मात्रा में सोना और चांदी का स्टॉक जमा है।आयकर विभाग की टीम इसकी जांच में जुटी है। कागजात की जांच के बाद ही और खुलासे होने की संभावना है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में बड़े ज्वेलर्स में शुमार हीरा पन्ना के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग पिछले 4 दिनों से हीरा पन्ना ज्वेलर्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी में जुटा हुआ है। आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि हीरा पन्ना ज्वेलर्स में टैक्स की बड़ी चोरी की है और इनके पास भारी मात्रा में सोना और चांदी का स्टॉक जमा है।

पटना के बोरिंग रोड और डाक बंगला रोड स्थित हीरा-पन्ना ज्वेलर्स में आयकर की टीम ने छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान गुप्त स्थानों पर छुपा कर रखे गये 25 किलो से अधिक सोना और 50 किलो से अधिक चांदी मिली है। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स द्वारा 50 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी करने की आशंका है।

इससे हड़कंप मच गया है। इसके अलावा कई कागजात जब्त किये गये हैं। आयकर विभाग की टीम इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल सभी कागजात की जांच के बाद ही और खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा रियल एस्टेट में भी कंपनी के मालिकों ने निवेश कर रखा है। इसे आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

हीरा पन्ना ज्वेलर्स के खिलाफ आयकर विभाग की यह छापेमारी कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 4 दिनों से यहां छापेमारी जारी है और अभी भी प्रॉपर्टी के साथ-साथ अन्य तरह की गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज आयकर विभाग के अधिकारियों को मिल रहे हैं।

हालांकि, अब तक आयकर विभाग ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि, हीरा पन्ना ज्वेलर्स का पटना में बड़ा जलवा रहा है। ज्वेलरी की खरीदारी करने वाले लोग बड़ी तादाद में इस प्रतिष्ठान में पहुंचते हैं। धनतेरस और दिवाली पर इस ज्वैलर ने करोड़ों का कारोबार किया है और टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग के पास त्योहारों के बाद ही लीड पहुंची थी।

आयकर विभाग के पास यह इनपुट भी पहुंचा कि बगैर डॉक्यूमेंट के सोना और चांदी का बड़ा स्टॉक हीरा पन्ना ज्वेलर्स ने कर रखा है। हैरत की बात, यह है कि हीरा पन्ना जैसे बड़े ज्वैलर जो ग्राहकों से जीएसटी वसूलते हैं और आभूषण की खरीद पर मोटा टैक्स लेते हैं।

नियमों का हवाला देते हैं। लेकिन खुद टैक्स की चोरी में शामिल पाए जाते हैं। फिलहाल इससे छापेमारी को लेकर हिरा- पन्ना ज्वेलर्स के मालिकों ने चुप्पी साध रखी है। उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद जो अधिकारिक जानकारी आएगी और ज्यादा चौका सकती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो