लाइव न्यूज़ :

गयाः लड़की भगाने के आरोप में महादलित युवक को दबंगों ने पहले पिलवाया पेशाब, फिर चटवाई थूक 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2021 20:39 IST

बिहार के गया जिले में वजीरगंज थानाक्षेत्र के कढ़ौना गांव में लड़के को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्दे12 अप्रैल की दोपहर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ.धाराओं के तहत 14 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी की छापामारी जारी है.

पटनाः बिहार के गया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक महादलित नाबालिग किशोर को जबरन दूसरे व्यक्ति की थूक चाटने को मजबूर किया गया.

इसमें दबंगों ने पेशाब पिलवाया, फिर थूक चटवाई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह को गिरफ्तार कर लिया है. अन्‍य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. बताया जाता है कि किशोर की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने गांव की एक लड़की के साथ भाग गया था.

वायरल वीडियो में एक दलित युवक को किसी जगह पर धमकी दी जा रही है कि आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा. इसके साथ ही थूक चाटने का फरमान जारी किया जाता है. युवक काफी डरा सहमा दिखता है और जमीन पर पहले अपना और बाद में किसी अन्य का थूक चाटता है. उसके बाद उससे उठक-बैठक कराया जाता है. गलती किस तरह की है यह तो वीडियो में कहीं नहीं दिखता.

लेकिन इतना जरूर सुनाई देता है कि आगे से ऐसी गलती नहीं करोगे. बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके माता-पिता भयवश गांव छोड़कर कहीं अन्यत्र पलायन कर गए हैं. पीडि़त युवक अपना वीडियो वायरल करके शासन प्रशासन से न्याय की फरियाद करते हुए बताता है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति ने अपने समर्थक मुखिया प्रत्याशी को वोट देने एवं उसके जनसंपर्क में शामिल होने का दबाव बनाया. इंकार करने पर मनगढंत आरोप लगाकर मेरे साथ यह कुकृत्य किया है. युवक अपने साथ न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की भी बात बोलता है.

जब मामला गया एसएसपी आदित्य कुमार के संज्ञान में आया तब एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. इससे संबंधित मामला वजीरगंज थाने में दर्ज कर लिया गया है और अभी तक छ: लोग क्रमश: बिठल सिंह उर्फ धर्मेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, दिलीप मांझी, विजय मांझी, इंदल मांझी एवं लालजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

कहा जा रहा है कि पीड़ित युवक किसी लड़की को भगा ले गया था, वापस आने पर एक सप्ताह पूर्व दोनों परिवारों के बीच उक्त पूर्व मुखिया के दरवाजे पर पंचायत लगी और मामले में युवक थूक चाटने का दंड एवं आगे से ऐसा नहीं करने के वचन पर खत्म हुआ. एसएसपी ने भी बताया है कि प्रथम जांच रिपोर्ट में पीड़ित युवक द्वारा किसी लड़की को प्रेम प्रसंग में भगा ले जाने एवं उसके बाद घर वापसी पर यह अनैतिक फैसला सुनाया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए