लाइव न्यूज़ :

Bus Accident Bihar: चलती बस में धड़ से अलग हुआ महिला का सिर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 14:32 IST

Bus Accident Bihar: अक्सर देखने को मिलता है कि बस में सफर करने के दौरान गर्मी और उमस के कारण लोगों को उल्टी आने लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्टी करने के लिए महिला ने निकाला सिर, हुआ हादसा भारी वाहन के चपेट में आई महिला पुलिस ने पोस्टमार्टम कर महिला का शव परिजनों को सौंपा

Bus Accident Bihar: अक्सर देखने को मिलता है कि बस में सफर करने के दौरान गर्मी और उमस के कारण लोगों को उल्टी आने लगती है। कई बार देखने में मिलता है कि लोग बस की खिड़की से जान जोखिम में डालकर उल्टी करने लगते हैं। कई बार हादसा होते-होते रह जाता है। लेकिन, फिर भी लोग  जान जोखिम में डालकर उल्टी करने से गुरेज नहीं करते हैं। ताजा मामला बिहार के गया से आया है।

यहां पर एक महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। महिला बस में सफर कर रही थी। इस दौरान उसे उल्टी आई। उल्टी करने के लिए जैसे ही उसने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला तो उसका सिर दूसरी तरफ से आ रहे भारी वाहन से टकरा गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की दोपहर पंचानपुर चौक के पास घटी।

खबरों के अनुसार, मृतक महिला की पहचान अरवल जिले के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो की 48 वर्षीय पत्नी सुमिन्ता देवी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला इलाज के लिए अपनी बहन और उसके बेटे के साथ अस्पताल जा रही थी। लेकिन इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई। 

यात्रियों ने मचाया हल्ला

खबरों के अनुसार, मृतिका सुमिन्ता देवी इलाज के लिए गया के अस्पताल जा रही थी। वह गोह से गया जाने वाली बस में अपने परिजनों के साथ बैठी थी। इस दौरान जबबस पंचानपुर बाजार पहुंची तो उसे बोमेटिंग आई। महिला ने खिड़की के बाहर सिर निकाल दिया। उसे इस दौरान अहसास नहीं रहा कि दूसरी ओर से भारी वाहन आ रहा है।

इसी बीच महिला का सिर भारी वाहन से टकरा गया। खून से महिला का शरीर लथपथ हो गया। इधर, यात्रियों ने हल्ला मचाया, बस को रोका गया, यात्री नीचे उतरे, जैसे तैसे महिला को अस्पातल ले जाने के लिए चीख पुकार होने लगी। लेकिन, इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई थी। जैसे तैसे शव को नीचे उतारा गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

टॅग्स :बिहारGayaसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो