लाइव न्यूज़ :

बिहार: ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच गोलीबारी, दो की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2018 19:12 IST

मस्जिद चौक पर आज अहले सुबह करीब 3:15 बजे ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान दो अखाडों के बीच गोलीबारी हो गई। इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया है।

Open in App

पटना, 21 सितंबर:बिहार के वैशाली जिले के जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में मस्जिद चौक के समीप आज अहले सुबह ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान दो अखाडों के बीच हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई। वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद चौक पर आज अहले सुबह करीब 3:15 बजे ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान दो अखाडों के बीच गोलीबारी हो गई। इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया है जिसे पटना रेफर किया गया और ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। पटना में इलाज के दौरान जिस युवक जी मौत हुई उसका नाम मो। आजाद खान बताया जा रहा है। वह नगर थाना क्षेत्र के बाउली मोहल्ले के मो। कैशर खान का पुत्र था। 

जबकि दूसरा मृतक मो। शहनवाज कुरैशी मो। फिरोज कुरैशी का पुत्र था। शहनवाज प्लम्बर का काम करता था जबकि मो। आजाद चाकलेट वगैरह बेचा करता था। अहले सुबह हुई घटना के बाद जब घायल शहनवाज को सदर अस्पताल लाया गया तो साथ मे आये लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की, दो एम्बुलेंस और डॉक्टर की गाडी में तोडफोड की। घटना के बाद लोगों ने शव को मस्जिद चौक के समीप रखकर सडक जाम कर दिया। उपद्रवियों ने इसके बाद एक दुकान में आग लगा दी, वहीं कई दुकानों में तोडफोड की गई है। 

घटना के विरोध में बाउली पर मोहल्ले में गोलीबारी की भी सूचना है। आक्रोशित लोगों ने सदर थाने के पानापुर लंगा गांव से एक छात्रा के शव को लेकर आई बोलेरो के शीशे तोड दिए। डॉक्टर के टेबल पर तलवार गाड दिया गया। घटना के विरोध में सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। डॉक्टरों के द्वारा काम बंद कर देने से सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन को खुद शहनवाज के शव का पोस्टमार्टम करना पडा। इधर सदर अस्पताल में डॉक्टर बैठक कर रहे हैं। 

इधर अभी शहर की स्थिति तनावपूर्ण है। जगह-जगह पुलिस, रैफ, एसएसबी को तैनात किया गया है। डीएम और एसपी गश्त लगा रहे हैं। शहर के मस्जिद चौक, बाउली और रामभद्र इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। घटना के बाद बडी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि हालात सामान्य हैं। पुलिस ने तनाव की स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद शहर में धारा 144 लगा दिया गया है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। 

टॅग्स :बिहारमुहर्रम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार