लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने दिया बैंक लूट को अंजाम, अररिया में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से लूट लिये 37 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2022 16:02 IST

बिहार के अररिया जिले में बैंक लुटेरों ने नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के नजदीक बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हथियार के बल पर 37 लाख रुपये लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बेखौफ अपराधियों ने फिर किया तांडव, सरेआम बैक से लूट लिये 37 लाख रुपये यह वारदात अररिया जिले में नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के नजदीक बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुईअपराधी लूट के रुपयों के साथ बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी खोलकर अपने साथ ले गए

पटना:बिहार के अररिया जिले में नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के नजदीक बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हथियार के बल पर अपराधियों ने 37 लाख रुपये लूट लिए।

शाखा खुलते ही चार-पांच की संख्या में मास्क लगाए हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। घटना करीब साढ़े नौ बजे की बताई जाती है। खास बात यह कि अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी खोल कर अपने साथ ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार-पांच की संख्या में पहुंचे, अपराधी बैंक खुलने के पूर्व ही शाखा के गेट के पास खडे हो गए। जैसे ही दो सफाई कर्मी गेट खोलकर अंदर सफाई के लिए अंदर गए। अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर सफाई कर्मी को बंधक बना लिया। इसके बाद जैसे-जैसे ग्राहक व बैंक कर्मी आते गए सभी को पिस्तौल दिखाकर बैठाते गए।

उसके बाद बारी-बारी से सभी से मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान धमकी भी दी गई कि यदि किसी ने चालाकी की, तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में आए ग्राहकों, मैनेजर सहित सभी स्टाफ को बंधक बनाते हुए उन सभी को बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया।

अपराधियों ने लूटपाट के दौरान अपने साथ लाये ताला चाबी से बैंक को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के गार्ड की बंदूक को तोड़ दिया और फिर कैशियर से चाबी लेकर चेस्ट खोलते हुए उसमें रखे 37 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। बैंककर्मी ने कहा कि लगभग एक घंटे तक तक बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया>

बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि लूट के दौरान उन लोगों को बाथरूम में बंद कर देने से वे लोग कुछ देख नहीं पाए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चेस्ट रूम में रखी बैंक के गार्ड की दोनाली बंदूक भी बाहर निकाल कर उसका बट खोल कर अलग किया उसके बाद उसे फर्श पर ही छोड़ दिया लेकिन बंदूक की छह कारतूस अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना के बाद एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित बडी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गये। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

एसपी का कहना है कि सफाईकर्मी बैंक खोलकर चले गए थे। इसके बाद अपराधी एक-एक करके बैंक में दाखिल हुए और बैंक कर्मचारियों का इंतजार करने लगे। 10 बजे बैंक लूटकर चले गए। वे अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर लेकर गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह वारदात सोच-समझकर की हुई लग रही है। जिन्हें पता है कि 9 बजे सफाईकर्मी बैंक आते हैं और बैंक खोलकर चले जाते हैं। कोई भी आसानी से प्रवेश कर सकता है। जिस लॉकर में पैसे थे उसी में गार्ड का हथियार था, जिसे उन्होंने तोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारअररियाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप