लाइव न्यूज़ :

Bihar: पूर्णिया में एक साल से चल रहा था फर्जी थाना, प्रशासन को नहीं लगी भनक ,लाखों की ठगी को दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2025 13:50 IST

Bihar Crime: कुछ लोगों से मेला और अन्य जगहों पर ड्यूटी भी करवाई गई, लेकिन जब लोगों को पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा है

Open in App

Bihar Crime: बिहार में पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में पिछले एक साल से फर्जी थाना संचालित हो रहा था। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह फर्जी थाना एक साल तक चलता रहा, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं, इस फर्जी थाने के जरिए मुख्य आरोपी राहुल कुमार साह ने ग्रामीण युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की।

उन्हें खाकी वर्दी भी पहना दी गई। फर्जी गश्ती दल बनाकर काम भी उनसे करवाया गया। वाहन चालकों को फर्जी चालान की रसीद देकर उनसे उगाही भी की गई। इस खेल पर से पर्दा तब उठा जब ठगी के शिकार लोग थाने पहुंच गए। 

बताया जा रहा है कि कस्बा निवासी राहुल कुमार साह ने मोहिनी के बतौना में फर्जी कैंप भी खोल रखा था, जहां वह वर्दी पहन कर बैठता था और लोगों को झांसा देकर ग्राम रक्षा दल और चौकीदार की भर्ती के लिए रुपये वसूलता रहा। करीब 500 से अधिक लोग इसका शिकार बने।

वाहन चालकों को फर्जी रसीद देकर चालान के नाम पर पैसे भी वसूले। अगर एक हजार की वसूली होती थी तो तैनात फर्जी रक्षा दल को दो सौ रुपए मिलते थे। शेष 800 रुपए राहुल अपने पास रख लेता था। इसका खुलासा कुछ दिनों पहले तब हुआ जब ठगी का शिकार बने कई पीड़ित शिकायत लेकर सामने आए। कई लोगों ने इस बाबत कस्बा थाना में आवेदन देकर राहुल कुमार शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

मामला उजागर होने के बाद राहुल फरार हो गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं अब स्थानीय प्रशासन की अनदेखी और संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित कस्वा निवासी संजीव कुमार, डगरवा के कोहला गांव निवासी नरेश कुमार राय और लड़की बबीता ने कहा कि राहुल कुमार राय ने उन लोगों को झांसा देकर ठगी की गई है।

किसी से 10000 तो किसी से 15000 तो किसी से ढाई हजार रुपया लेकर ग्राम रक्षा दल में बहाली करने को लेकर धोखा दिया। उन लोगों से भी उसने पैसा लिया और इसके बाद वर्दी भी सिलवाई, कार्ड भी बना कर दिया। कुछ लोगों से मेला और अन्य जगहों पर ड्यूटी भी करवाई गई, लेकिन जब लोगों को पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा है और वह ठगी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद लोगों ने राहुल कुमार साह को खोजना शुरू किया। लेकिन राहुल साह लोगों से लाखों रुपया ठग कर फरार हो गया है। 

इस पूरे मामले पर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि कसबा थाने में पीड़ित युवक-युवतियों ने लिखित आवेदन दिया है। इसमें ग्राम रक्षा दल और  चौकीदार की नौकरी के नाम पर राहुल कुमार के द्वारा ठगी की बात कही गई है। राहुल कुमार साह सहित अन्य पर कसबा थाना कांड संख्या 153/25 मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने राहुल कुमार साह की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। राहुल के परिवार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कि वह थाने में हाजिर हो, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई होगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सहयोगी कौन हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है?

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?