लाइव न्यूज़ :

Bihar: आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी से पहले अभियंता की पत्नी ने जला डाले नोटों के बंडल, टीम ने किया बरामद

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2025 21:48 IST

आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में नोटों का जला हुआ भाग बरामद किया गया है। ईओयू ने किचन में लगे चिमनी से लाखों रूपए के नोटों के बंडल जब्त किए गए हैं। 

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ रोड में बड़ी अजीबोगरीग घटना सामने आई, जहां ग्रामीण कार्य विभगा के कार्यपालक विनोद कुमार राय की पत्नी ने छापेमारी की भनक लगते ही लाखों का कैश जला दिया। आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में नोटों का जला हुआ भाग बरामद किया गया है। ईओयू ने किचन में लगे चिमनी से लाखों रूपए के नोटों के बंडल जब्त किए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता के रूप में भ्रष्टाचार में संलेख विनोद कुमार राय के अवैध संपत्ति अर्जित करने मामले को लेकर ईओयू ने ये बड़ी करवाई की है। जहां नोटों के बंडल को कार्यपालक अभियंता द्वारा जलाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल, ईओयू टीम भ्रष्टाचार में संलिप्त अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले कार्यपालक अभियंता के घर पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें लाखों रूपयों के नोटो के बंडल, सोने चांदी के आभूषण और कई दस्तावेज, बैंक अकाउंट इत्यादि मिलने की सूचना मिल रही है। 

खबर लिखे जाने तक ईओयू की टीम छापेमारी कर रही थी। छापेमारी में 35 लाख रू नकद बरामद होने की खबर है। साथ ही पत्नी ने नोटों के बंडल में आग लगा दी, जिसका सबूत ईओयू को मिला है। छापेमारी में करोड़ों की जमीन के कागजात भी मिले हैं। बताया जाता है कि ईओयू की टीम विनोद कुमार राय के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान इंजीनियर की पत्नी ने जांच टीम को घर में घुसने से रोक दिया। काफी देर तक टीम इंतजार करती रही। 

इधर, इंजीनियर की पत्नी ने घर में रखे नोटों के बंडल में आग लगा दी और नाली से बहाने की कोशिश की। जांच टीम जब घर के अंदर घुसी तो अवाक रह गई। इसके पहले आज आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर के जिला अवर निबंधक के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। जबकि 20 अगस्त को ईओयू ने सीवान के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी किया था।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट