लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, कई लोगों की आंख की रोशनी गई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2022 16:38 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र वैशाली जिले के राघोपुर के वीरपुर में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 3 की मौत हो गई।मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने और शराब से मौत की बात बताई है।वीरपुर पंचायत निवासी रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो के तौर पर की गई है।

पटनाःबिहार में शराबबंदी कानून फेल होता दिखने लगा है। राज्य में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र वैशाली जिले के राघोपुर के वीरपुर में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई लोगों ने मिलकर एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़नी शुरू हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें कई लोगों की आंख की रोशनी भी चली गई है और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगों को पटना के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 3 की मौत हो गई।

दो की हालत नाजुक है, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने और शराब से मौत की बात बताई है। मृतकों की पहचान वीरपुर पंचायत निवासी रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो के तौर पर की गई है। इसी गांव के जंगली महतो की मौत शनिवार को हो गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्‍यों ने आनन-फानन में जंगली महतो का शव जला दिया।

इधर, संदिग्‍ध हालात में एक ही गांव के कई लोगों की मौत की सूचना के बाद पुलिस अफसर भागे-भागे पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वही स्थानीय पवन महतो, प्रीत महतो एवं राघोपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के वाहिदपुर निवासी संजीत महतो का इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांक‍ि, प्रशासन की ओर से अभी तक मौत को लेकर कोई स्‍पष्‍ट वजह नहीं बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्‍टमार्टम के बाद ही युवकों की मौत का कारण पता चल सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप