लाइव न्यूज़ :

बिहार: नक्सली गतिविधी का चर्चित चेहरा पुष्पा उर्फ गौरी को CRPF ने किया शादी के मंडप से गिरफ्तार, दबाव बानकर कर रही थी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2020 05:04 IST

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी लंगुराही की रहने वाली है.

Open in App
ठळक मुद्देपुष्पा उर्फ गौरी का नक्सल गतिविधी में बड़ा नाम था.पुष्पा नक्सल अभियान का बड़ा नेता संदीप यादव की टीम में इंसास राइफल लेकर चलती थी. पुष्पा इंसास और एके-47 जैसे राइफल आसानी से चलाती थी.

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर जंगल में नक्सली गतिविधी का चर्चित चेहरा पुष्पा उर्फ गौरी को सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है. महिला नक्सली एक शख्स को खुद से शादी करने के लिए दवाब दे रही थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मदनपुर के लंगुराही गांव से किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों हाथों से इंसास रायफल और एके 47 चलाने वाली महिला हार्डकोर नक्सली दबाव बनाकर शादी रचा रही थी कि पुलिस ने उसे शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया. महिला नक्सली पर गया और औरंगाबाद जिले में 7 से 8 वारदातों में शामिल रहने का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी के बाद गांव में दहशत का माहौल है. गिरफ्तार महिला नक्सली मदनपुर थाना के लंगुराही गांव की निवासी है. 

शादी की भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार-

भाकपा माओवादी के सक्रिय दस्ता की सदस्य पुष्पा उर्फ गौरी पुष्पा लंगूराही गांव के रामसूचित सिंह भोक्ता की बेटी है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात में महिला नक्सली की शादी होने वाली थी. शादी की भनक सुरक्षाबलों को जैसे ही लगी गिरफ्तारी को लेकर कार्ययोजना बनाई गई. सुरक्षाबलों ने कार्ययोजना के तहत लंगुराही गांव के आसपास के जंगल में मोर्चा संभालते हुए महिला नक्सली के घर में छापामारी कर गिरफ्तारी की. पुलिस ने बताया कि शादी के पहले वह गिरफ्तारी कर ली गई. 

बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला नक्सली हथियाबंद दस्ता में रहती है और स्वयं अत्याधुनिक हथियार इंसास से लैस रहती है. हालांकि पुलिस हथियार बरामद नहीं कर सकी है. बताया गया कि शादी के कारण वह अपना हथियार अपने साथी के पास रख दी थी. साल 2017 में आमस सोलर प्लांट ब्लास्ट, सुदी बिगहा की घटना सहित औरंगाबाद, गया में लगभग 7 से 8 नक्सल मामले में पुष्पा उर्फ गौरी पर केस दर्ज है. 

पुष्पा नक्सल अभियान का बडा नेता संदीप यादव की टीम में इंसास राइफल लेकर चलती थी. संगठन की वो भरोसेमंद सदस्य थी. नक्सल गतिविधियों में शामिल पुष्पा उर्फ गौरी अब नक्सल गतिविधि को छोड़ना चाहती थी और शादी करके घर बसाना चाहती थी. लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त में आ गई. 

पुष्पा उर्फ गौरी का नक्सल गतिविधी में बड़ा नाम था. वो दोनों हाथों से हथियार चलाने में माहिर थी. इंसास और एके-47 जैसे राइफल आसानी से चलाती थी. उसकी इस खूबी की वजह से ही उसका संगठन में कद बढ गया था.

कई सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी पुष्पा-

गिरफ्तारी के बारे में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी लंगुराही की रहने वाली है. वो कई सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी और शीर्ष नक्सली कमांडर संदीप यादव के साथ इंसास राइफल लेकर घूमती थी. 

गिरफ्तार महिला नक्सली पर संतोष सिंह भोक्ता जो पननवा टांड गया जिले का रहने वाला है. उसने ही पुलिस से शिकायत की थी कि महिला नक्सली शादी के लिए दवाब दे रही है. गिरफ्तार महिला नक्सली 2017 में आमस में सोलर प्लांट जलाने और सुदी बिगहा गांव में एमएलसी राजन सिंह के घर उडाने में शामिल थी. महिला नक्सली को कोबरा-205 और सीआरपीएफ बटालियन -153 के संयुक्त कार्यवाई में गिरफ्तार किया गया है.

टॅग्स :बिहारनक्सल हमलानक्सलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला