लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिये बैंक से 12 लाख रुपये, मैनेजर को भी रॉड से पीटा, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2022 14:51 IST

बिहार के अरवल जिले में बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बेलखारा शाखा की है.

Open in App

पटना: बिहार के अरवल जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है. शुक्रवार सुबह बैंक खुलते ही अपराधी बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 12 लाख रुपए लूट लिए. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. लूट की यह घटना जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बेलखारा शाखा की है.

बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी बैंक खुल गया था. सभी बैंक कर्मी अपने अपने काम में लगे थे. इसी दौरान अपराधियों ने बैंक में धावा बोल दिया और हथियार के बल पर सभी बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की. 

लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने बैंक के मैनेजर मिंटू कुमार पर रॉड से हमला बोल दिया, जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान अपराधियों ने करीब 12 लाख 40 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए. 

अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में दाखिल हुए थे. उनकी संख्या पांच बताई गई है. अपराधी बाइक से आए थे. लूटेरों ने बैंक की सीसीटीवी का डीवीआर भी लूट लिया. इससे पहले सभी कर्मियों की मोबाइल भी छीन ली थी. भागते वक्त हवाई फायरिंग भी किया.

जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया और घटना की जानकारी ली. कर्मियों और आसपास से लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिसल कार्रवाई कर रही है. 

अपराधियों की धरपकड के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में लगी है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला