लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: बेतिया में स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण, फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा- 20 लाख रुपये का प्रबंध कर लो...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2023 15:50 IST

Bihar Crime News: बुधवार को बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया है। 9वीं का छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने फिरौती के तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की है।घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसपी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Bihar Crime News: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से एक बार फिर अपहरण उद्योग शुरू हो गया है। राज्य में आए दिन फिरौती के लिए अपहरण होने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया है। 9वीं का छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था।

इसी दौरान अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। अपराधियों ने फिरौती के तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। खुद एसपी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अपहृत छात्र की पहचान कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के 14 वर्षीय बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है।

अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं फोन कर फिरौती की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। छात्र के अपहरण की सूचना पर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। खुद एसपी डी. अमरकेश मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। परिजनों के मुताबिक, आशीष बुधवार को पढ़ाई करने कुमारबाग हाई स्कूल गया था।

छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। आशीष का बैग और साइकिल स्कूल से बरामद किया गया है। शाम करीब सात बजे एक अनजान नंबर से आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि उनके बेटा का अपहरण कर लिया गया है, 20 लाख रुपये का प्रबंध कर लो।

रुपये का प्रबंध हो जाने पर बताओ, तब रुपये पहुंचाने की जगह बता दी जाएगी। अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि इसकी जानकारी किसी को देने पर अंजाम बुरा होगा और बच्चे से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ ही देर के अंतराल में चार-पांच फोन आया और अपराधियों ने हर बार धमकी दी और फिरौती की रकम तैयार रखने को कहा। इसके बाद छात्र के पिता ने घटना की जानकारी कुमारबाग ओपी पुलिस को दी।

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अगवा छात्र आशीष के पिता नग नारायण साह की बेतिया के बानुछापर में सोने चांदी की दुकान है। गुरुवार की सुबह एसपी कुमारबाग ओपी पहुंचे और नगनारायण साह से पूछताछ की। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही है जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप