लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: तलवे में 9 कील, शव गड्ढे में, दाहिने हथेली पर सलाइन ड्रिप?, नालंदा में महिला की ऐसी हत्या, हर कोई हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2025 17:17 IST

Bihar Crime News: हैरानी की बात यह है कि एक भी कील में खून लगा नहीं मिला है, जहां शव पाया गया वहां भी खून के धब्बे नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसवाल यह उठ रहा है कि महिला को किस अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसकी मौत कैसे हुई है?पुलिस का कहना है कि उनकी टीम जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के गर्भवती होने की भी संभावना जताई जा रही है।

पटनाः बिहार के नालंदा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के शव में तलवे में 9 कील ठोके हुए मिले हैं। घटना बिहारशरीफ के चंडी थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे बहादुरपुर गांव के पास गड्ढे में शव मिलने की बात सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आई इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद पुलिस से लेकर आम लोग सभी हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस महिला की शव गड्ढे में मिला, उसके दोनों पैर में कई कीलें ठोकी हुई मिली हैं। वहीं दाहिने हथेली पर सलाइन ड्रिप लगा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को सलाइन ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाल बिलकुल खाली हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला को किस अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसकी मौत कैसे हुई है?

फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ बता नहीं रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उनकी टीम जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं महिला के गर्भवती होने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन, पुलिस के द्वारा कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा। हैरानी की बात यह है कि एक भी कील में खून लगा नहीं मिला है, जहां शव पाया गया वहां भी खून के धब्बे नहीं मिले हैं।

आशंका है कि महिला की मौत के काफी देर बाद पैर में कील ठोका गया है। महिला के शरीर पर राख लगा पाया गया है। ऐसे में आशंका है कि करंट लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया होगा। महिला की मौत के बाद परिजन किसी ओझा के चक्कर में पड़ गए होंगे। लिहाजा उसकी लाश को ओझा या भगत के पास ले जाया गया होगा।

यहां ओझा ने महिला के पैर में कील ठोकी होगी। लेकिन, जब महिला होश में नहीं आ पाई तो उसकी लाश को परिजनों ने यहां लाकर फेंक दिया गया होगा, ताकि सबूत मिटाया जा सके। वहीं इस मामले पर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न में बिहार शीर्ष राज्यों में है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म है कि आती ही नहीं! उनके गृह जिला में घटित इस रूह कंपकंपाने वाले वीभत्स कांड और दरिंदगी से भी अगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो वह इंसान है नहीं! वैसे इस घटना को भी बेशर्म भाजपाई और एनडीए के सत्तालोलुप लोग राम राज्य की मंगलकारी घटना ही बतायेंगे और कहेंगे कि 15वीं शताब्दी में क्या होता था जी?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद