लाइव न्यूज़ :

बिहार क्राइम न्यूजः 12 घंटे में 2 मर्डर, कनिष्ठ अभियंता को परिवार के सामने चाकू घोंपकर हत्या, कारोबारी अजीत कुमार को गोली मारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 14:24 IST

Bihar Crime News: लुटेरों ने मुमताज की पत्नी और बच्चों के सामने हत्या की तथा घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे फॉरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

Bihar Crime News:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मादीपुर में तड़के करीब तीन बजे कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसने बताया कि लुटेरों ने मुमताज की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या की तथा घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कोटा किरण कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुमताज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।’’

इस बीच, एक अन्य घटना में पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’ पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी शहर के दानापुर इलाके में एक स्कूल की मालिक हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज