लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: गया में महिला ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देखें क्राइम वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2025 16:36 IST

ऑनलाइन सामने आए घातक गोलीबारी के वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर डांसरों को पैसे देते समय युवक पर गोलियां चलाई जा रही हैं। एक गोली 27 वर्षीय अंजनी कुमार के सिर में लगी, जिससे स्टेज पर ही उसकी तत्काल मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में स्टेज पर डांसरों को पैसे देते समय युवक पर गोलियां चलाई जा रही हैंएक गोली 27 वर्षीय अंजनी कुमार के सिर में लगीजिससे स्टेज पर ही उसकी तत्काल मौत हो गई

गया: बिहार के गया में सोमवार देर रात तिलक समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऑनलाइन सामने आए घातक गोलीबारी के वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर डांसरों को पैसे देते समय युवक पर गोलियां चलाई जा रही हैं। एक गोली 27 वर्षीय अंजनी कुमार के सिर में लगी, जिससे स्टेज पर ही उसकी तत्काल मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते अंजनी की हत्या की गई है। उन्होंने दाउदनगर के अंगराही पंचायत के मुखिया पिंटू शर्मा और महेश शर्मा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अंजनी ने पैक्स चुनाव में एक प्रत्याशी का समर्थन किया था, जिससे नाराज होकर विरोधियों ने इस हत्या की साजिश रची। 

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के तुतुरखी गांव में हुई। अंजनी कुमार कोंच के पाली गांव के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सुबह 3:45 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी को घटनास्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है और उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है।

टिकारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO