लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में भाकपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 15:04 IST

बिहार बेगूसराय: परिजनों ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया है कि फागो तांती की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने बताया कि हत्या के घंटों बाद किसी की नजर फागो तांती के शव पर परी तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी थी.पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि फागो तांती की हत्या का मूल कारण क्या है?

बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के महाजी गांव में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला आया है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान महाजी निवासी फागो तांती के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि फागो ताती भाकपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र में प्रचार में उन्होंने अहम योगदान निभाया था. यही वजह है कि उनकी हत्या की गई है.

परिजनों ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया है कि फागो तांती की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है. चूंकि हत्या देर रात की गई है, इसलिए बिना किसी साक्ष्य की वजह से पुलिस को जांच में कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही हैं. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्या के घंटों बाद किसी की नजर फागो तांती के शव पर परी तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी थी. बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि फागो तांती की हत्या का मूल कारण क्या है?

टॅग्स :बिहारबेगूसरायबेगूसराय लोकसभा सीटभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?