लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोर्ट ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: August 25, 2019 14:15 IST

बिहार के विवादास्पद निर्दलीय विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सिंह के घर से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल बरामद की गई थी और तब से वह फरार चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए उनके घर में एके 47 और अग्नेयास्त्र रखवा दिए। अनंत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में पटना शहर स्थित बेउर जेल भेज दिया गया ।

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को रविवार की सुबह दिल्ली से लाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ अनुमंडल अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया । सिंह के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैग्जीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद हुए थे जिसके बाद से अनंत फरार चल रहे थे।

उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आधुनिक हथियार और अग्नेयास्त्र बरामद होने के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । उन्हें बाढ़ अदालत के प्रभारी एसीजेएम पंकज तिवारी की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में पटना शहर स्थित बेउर जेल भेज दिया गया ।

अदालत से बेउर जेल ले जाने के क्रम में सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि नियमित अदालत नहीं होने के कारण पूछताछ के लिए विधायक का रिमांड मांगने के लिए आज आवेदन नहीं किया जा सका । सोमवार को पुलिस इसके लिए प्रयास करेगी।

सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए उनके घर में एके 47 और अग्नेयास्त्र रखवा दिए। उनकी पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गई थीं । जदयू से निष्कासित किए जाने के बाद सिंह ने 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे । 

टॅग्स :अनंत सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला