लाइव न्यूज़ :

Bihar CHO Exam 2024 Update Paper Leak: 4500 पदों पर सीएचओ की बहाली?, परीक्षा रद्द, 12 केंद्र पर छापेमारी और 35 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2024 14:34 IST

Bihar CHO Exam 2024 Update Paper Leak: निशानदेही पर आज भी 12 जगहों पर छापेमारी की गई। इधर संदिग्ध के परिजनों की भीड़ ईओयू कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसेंटरों को पहले से संदिग्ध माना जा रहा था।रविवार को 12 ऑनलाइन केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की थी।ईओयू ने 35 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Bihar CHO Exam 2024 Update Paper Leak: बिहार में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है कि बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से एक दिसंबर को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी(सीएचओ) की परीक्षा रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही आज यानी सोमवार होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। दरअसल, ऑनलाइन सेंटर पर गड़बड़ी के कई साक्ष्य के मिले थे। इसी वजह से 4500 पदों पर सीएचओ की बहाली के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। बताया जाता है कि जिन सेंटरों को पहले से संदिग्ध माना जा रहा था। वहां भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद पटना पुलिस की टीम ने रविवार को 12 ऑनलाइन केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की थी।

ईओयू ने 35 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनके निशानदेही पर आज भी 12 जगहों पर छापेमारी की गई। इधर संदिग्ध के परिजनों की भीड़ ईओयू कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गई। परीक्षा से पहले ही वायरल हुए एक ऑडियो और व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने 12 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और दो केंद्रों को सील कर दिया गया। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है। बता दें कि सीएचओ के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा एक एजेंसी द्वारा कंप्यूटर आधारित ली जा रही थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें डिजिटल साक्ष्य भी शामिल हैं।

रामकृष्ण नगर के थाना प्रभारी ने बताया कि आर्थिक अपराधी इकाई की ओर से सूचना मिली थी कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के कुछ सेंटरों पर गड़बड़ी होने की आशंका है। इसी आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा