लाइव न्यूज़ :

Bihar: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने तौसीफ के साथ उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत 10 आरोपियों को धर दबोचा, 2 महिला आरोपी भी शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2025 16:42 IST

बताया जाता है कि पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार तौसीफ के साथ उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तौसीफ को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को धर दबोचा है। जिसमें 2 महिला आरोपी भी शामिल हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा को मुख्यमंत्री आवास तलब किया और उनसे चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के बीच 10 मिनट तक मुलाकात हुई। हालांकि इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एसएसपी ने मुख्यमंत्री के सामने चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी सभी अपडेट को रखा। 

बताया जाता है कि पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार तौसीफ के साथ उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तौसीफ को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

गिरफ्तारी कोलकाता के आनंद बाजार इलाके के एक गेस्ट हाउस से हुई है। पुलिस ने यहां से सचिन सिंह, हरीश कुमार, तौसीफ बादशाह, यूनुस खान और एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सफेद रंग की एक कार भी जब्त की है। जिसका इस्तेमाल आरोपियों द्वारा भागने के लिए किया गया था। गेस्ट हाउस में मिले लोगों में से एक संदिग्ध के पैर में चोटें आईं और उसे एम्बुलेंस में ले जाया गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार तौसीफ से पूछताछ में सामने आया है कि साजिश निशु खान के घर रची गई थी। सभी आरोपियों को पटना लाया जा रहा है। निशु खान पटना के समनपुरा इलाके का रहने वाला है। समनपुरा इलाका पारस हॉस्पिटल से बिल्कुल सटा हुआ क्षेत्र है। चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम देने आए शूटर्स समनपुरा की गली से होते हुए ही शूटर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। चंदन मिश्रा की हत्या करने के बाद शूटर समनपुरा के रास्ते ही निकल भागे थे। 

पटना पुलिस की छानबीन में पता चला है कि निशु खान ने ही चंदन मिश्रा की सुपारी लिए जाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसने ही जेल में बंद कुख्यात शेरू से डील की थी। उसके बाद तौसीफ उर्फ बादशाह समेत दूसरे शूटर्स को मर्डर की सुपारी सौंपी गई थी। निशु खान ने शूटर्स के लिए प्लानिंग करने के साथ साथ ही उन्हें दूसरी तमाम मदद पहुंचाई थी। बता दें कि चंदन मिश्रा हत्या कांड का मुख्य शूटर तौसीफ ने अपने नाम के आगे बादशाह लगाया था। उसी तरह  निशु खान अपने नाम नाम के आगे भाईजान लगता था। 

तौसीफ उर्फ बादशाह बिहार का नंबर वन डॉन बनना चाहता था। जबकि निशु खान उर्फ भाईजान विधायक बनना चाहता था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को भावी विधायक बताते हुए रील पोस्ट करता था। निशु खान ने राजनीति संपर्क भी बनाए थे, ताकि विधायक बनने का उसका सपना पूरा हो सके। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निशु खान से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

पुलिस को इस हत्याकांड की प्लानिंग से लेकर उसे अंजाम देने की पूरी कहानी की जानकारी मिल गई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नीशू बादशाह का मौसेरा भाई है। नीशू ने उनके रहने के लिए समनपुरा में फ्लैट उपलब्ध कराया था। घटना के दो दिन पहले हर्ष सभी को पारस अस्पताल स्थित चंदन मिश्रा के कमरा नंबर 209 को दिखाने के लिए ले गया था। नीशू लकवाग्रस्त है। उसे काफी पहले गोली लगी थी। 

सूत्रों का कहना है कि बादशाह के परिजनों को जब पुलिस ने उठाया तो उन लोगों ने ही बंगाल में होने की जानकारी दी। इसके बाद एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल पुलिस का सहयोग लिया। जांच में सामने आया है कि बादशाह के साथ बलवंत, मोनू, अभिषेक व नीलेश ने चंदन को गोली मारी थी। नीशू हर्ष, सचिन, भीम, अल्पना ने इन सभी को पश्चिम बंगाल भगाने, वहां छिपा कर रखने आदि में सहयोग किया था।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये