लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर बहन से 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा भाई, फिर मुकर गया!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2018 19:20 IST

युवती दिल्ली में रहती है और निजी अस्पताल में डॉक्टर है। शादी का झांसा देकर भाई उससे 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

Open in App

पटना, 9 जुलाईः बिहार में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें बहन को शादी का झांसा देकर भाई 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन फिर शादी से मुकर गया। घरवाले उसकी शादी दूसरी लड़की से कराने लगे तो युवती ने भाई और परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बहन ने भाई पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि युवती दिल्ली में रहती है और निजी अस्पताल में डॉक्टर है। उसने पटना के सब्जीबाग में रहने वाले अपने ममेरे भाई सागिर अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि सागिर पिछले 10 साल से शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा और अब सागिर शादी से इंकार कर रहा है। वह दिल्ली में थी तो उसे पता चला कि सागिर के घरवाले दूसरी शादी कर रहे हैं। इस पर वह फ्लाइट से पटना पहुंची। वह सीधे महिला थाने पहुंची।

वहां पर बताया कि जब वह नर्सिंग छात्रा थी तब से उसके सागिर से संबंध थे। उसने शादी का वादा किया था। लेकिन अब उसके घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं। इस पर महिला पुलिस ने सागिर को थाने बुलाया लेकिन उसने महिला डॉक्टर के सामने शादी करने से मना कर दिया। उस समय केस दर्ज नहीं हुआ था इसलिए उसे जाने दिया गया। लेकिन फिर महिला ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

इसके बाद पता चला कि रविवार को सागिर की शादी होने वाली है। इस पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सागिर तो नहीं मिला लेकिन उसके घरवालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं सागिर की तलाश चल रही है। महिला का रो-रो कर बुरा हाल सागिर और उसके घरवालों से मिले धोखे के बाद महिला डॉक्टर अंदर से टूट चुकी है।

महिला थाने पर वह लगातार रोती रही। उसने पहले सागिर के घरवालों पर आरोप लगाया था कि परिवार वाले जबर्दस्ती उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं। लेकिन महिला थाने के बुलाने पर जब सागिर ने उसके सामने ही शादी से इन्कार कर दिया तब वह टूट गयी। फिर उसने प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं रविवार को होने वाली शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :बिहारयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी