लाइव न्यूज़ :

बिहारः बीपीएससी के बाद एमबीबीएस परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक, आर्यभट्ट ज्ञान विश्‍वविद्यालय ने पेपर को रद्द किया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2022 19:16 IST

सभी सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लगभग 1200 सौ एमबीबीएस छात्र परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर सहित पांच शहरों में केंद्र बनाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीएन कालेज केंद्र पर प्रवेश के दौरान एक सं‍दिग्‍ध मुकेश कुमार को पकड़ा गया था.केंद्राधीक्षक ने कुलपति को पत्र भेजकर परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है.प्रश्‍न पत्र वायरल होने से परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है.

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) 67वीं पीटी प्रश्न पत्र लीक होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा आरंभ होने से पहले ही वाट्सऐप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया. इसके बाद परीक्षा का प्रश्‍न पत्र वायरल होने के मामले में आर्यभट्ट ज्ञान विश्‍वविद्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आयोजित पेपर को रद्द कर दिया है.

 

परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही विश्‍वविद्यालय ने इस मामले की तकनीकी जांच के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है. इसके अलावे मामले की आंतरिक जांच के लिए तीन डीन की कमेटी गठित की गई है. कुलपति डा. एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी हाल में खिलवाड़ बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.

पुलिस मामले की जांच करेगी. पकडे़ गए दोषी बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लगभग 1200 सौ एमबीबीएस छात्र परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर सहित पांच शहरों में केंद्र बनाया गया है. शुक्रवार को पटना में बीएन कालेज केंद्र पर प्रवेश के दौरान एक सं‍दिग्‍ध मुकेश कुमार को पकड़ा गया था.

उसके बैग में परीक्षा का प्रश्न पत्र मिला था. उसके पास से काफी चिट-पुर्जे और पांच मोबाइल भी मिले. केंद्राधीक्षक प्रो. राजकिशोर ने मुकेश कुमार को पीरबहोर पुलिस को सौंप दिया. मुकेश वैशाली जिला में पातेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इधर, केंद्राधीक्षक ने कुलपति को पत्र भेजकर परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है.

उन्‍होने पत्र में उल्‍लेख किया कि 27 मई से यहां पीएमसीएच, एनएमसीएच, एसकेएमसीएच, विम्‍स पावापुरी एवं एएनएमएमसीएच की परीक्षा ली जा रही है. कदाचारमुक्‍त परीक्षा संपन्‍न कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है. लेकिन मांग के अनुरूप पुलिस बल नहीं मिलने से इससे व्‍यवधान हो रहा है. परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्‍न पत्र वायरल होने से परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है. अगली परीक्षा के पहले केंद्र पर जैमर के साथ ही पुलिस बल और अतिरिक्‍त दंडाधिकारी की तैनाती जरूरी है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप