लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद से पटना आने वाली फ्लाइट में बम की सूचना?, जांच में कुछ नहीं, यात्रियों ने ली राहत की सांस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2025 17:22 IST

बम स्क्वायड का दस्ता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचकर छपे छपे की तलाशी ली डॉग स्क्वायड दस्ते को भी लगाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला और सूचना गलत पाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई921 लैंड होनेवाली थी। एयरपोर्ट अधिकारियों को फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली। रनवे पर लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पटनाः पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब, अहमदाबाद से पटना आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद आनन फानन में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुट गई। लगभग दो घंटे तक चली जांच के बाद भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। जिसके बाद जांच अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वही इस दौरान यात्री भी काफी परेशान नजर आए। इसी के साथ इंडिगो की विमान संख्या 6ई921 में बम होने की सूचना गलत साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई921 लैंड होनेवाली थी।

इसी दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों को फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली। जिसके बाद तुरंत एयरपोर्ट के अधिकारियों के द्वारा बम स्क्वॉड को सूचना दी गई बम स्क्वायड का दस्ता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचकर छपे छपे की तलाशी ली डॉग स्क्वायड दस्ते को भी लगाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला और सूचना गलत पाई गई।

यह बात जानने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। करीब दोपहर 2 बजे विमान को दोबारा रनवे पर लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस घटना से यात्रियों में भारी तनाव और डर का माहौल था। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें कुछ देर तक लगा कि उनकी जान मुश्किल में पड़ गई है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब पटना एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया हो। कुछ दिन पहले पुणे से पटना आ रही विमान पर लेजर लाइट डाली गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। अब बम की धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इस गलत सूचना ने दो घंटे तक सबको परेशान कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातबिहारइंडिगोIndigo Airlinesपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास