लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीवान में मस्जिद के पीछे बम धमाका, झोले में रखा बम फटने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2021 18:54 IST

बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुडकन गांव में बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान जिले के जुडकन गांव में बम धमाके में दो लोग घायल हो गए। मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को झोला देने के दौरान घटना हुई। पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए टीम का गठन किया है। 

पटनाः बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुडकन गांव में बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना गांव के दलित बस्ती में घटी है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मस्जिद के पीछे घटी है। इस जोरदार बम विस्‍फोट धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां स्थिति नाजुक देख दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रैफर कर दिया गया। 

एफएसएल की टीम को बुलाया

घायल जुडकन निवासी विनोद मांझी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है। चिकित्सकों ने बताया कि विस्‍फोट के कारण विनोद का शरीर काफी जल गया था। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।  वहीं एसपी ने मुजफ्फरपुर से एफएसएल टीम को मामले की जांच के लिए बुलाया है और मामले की पड़ताल के लिए टीम का गठन कर दिया है।

एक शख्स ने विनोद को थमाया था झोला

घटना के संबंध में विनोद की पत्‍नी ने बताया कि दोपहर में घर से कुछ दूरी पर जुडकन मस्जिद के पीछे शर्मा मांझी और मिठाई मांझी का करकट का बथान है। वहां उसके पति और बेटे दोपहर में बैठे थे। इसी बीच गांव का सगीर साईं एक झोला लेकर आया। उसने मेरे पति को झोला थमाते हुए कहा कि एक घंटे में एक व्‍यक्ति आएगा तो उसे यह झोला दे देना। यह कहकर वह वापस लौट रहा था। इसी बीच झोले में विस्फोट हो गया।

झोला देने वाले व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना

बम धमाके से करकट का बथान क्षतिग्रस्त हो गया। अब पुलिस सगीर के साथ उस व्यक्ति को भी ढूंढ रही है, जो झोला लेने के लिए आने वाला था। एसपी डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि झोला देने वाला सगीर भी घायल हुआ है, लेकिन उसका इलाज कहां चल रहा है? इसकी जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिनों पहले बांका और फिर दरभंगा में हुए बम धमाके का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यह तीसरी घटना हो गई है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह