लाइव न्यूज़ :

बिहारः भोजपुर का रहने वाला अपराधी रंजीत चौधरी ऋषिकेश से अरेस्ट, हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 27 मामले दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2024 16:22 IST

पटना में बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी देवराज यादव की हत्या की थी। स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी के सिर और सीने में ताबड़तोड़ गोली मारी थी और मौत के घाट उतार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या, लूट, रंगदारी आदि के करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर मामलों में केस दर्ज है।बिहटा में बीते दिनों बालू कारोबारी की हत्या मामले का वह मुख्य अभियुक्त है।कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी भोजपुर के बेलाउर गांव का रहनेवाला है।

पटनाः बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में छापेमारी कर बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी धर दबोचा। उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। रंजीत चौधरी दूसरे राज्यों में भी जाकर अपराध की घटना को अंजाम देता था। उसपर दो लाख का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके ऋषिकेष में होने की सूचना पर एसटीएफ ने दबिश डाली और गिरफ्तार किया। कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी भोजपुर के बेलाउर गांव का रहनेवाला है। बिहटा में बीते दिनों बालू कारोबारी की हत्या मामले का वह मुख्य अभियुक्त है। उसपर भोजपुर, पटना एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी आदि के करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर मामलों में केस दर्ज है।

बता दें कि पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बालू कारोबारी देवराज यादव की हत्या की थी। स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी के सिर और सीने में ताबड़तोड़ गोली मारी थी और मौत के घाट उतार दिया था। बालू कारोबारी हत्याकांड में रंजीत चौधरी आरोपित था। पटना व भोजपुर जिला के बालू ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने और अपना आतंक फैलाने के लिए उसने इस हत्या को अंजाम दिया था।

रानीतालाब थाना में इसे लेकर पिछले साल केस दर्ज किया गया था। पुलिस को रंजीत चौधरी की तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। आखिरकार एसटीएफ ने बिहार से बाहर जाकर रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भोजपुर, पटना के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारRishikeshपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप