लाइव न्यूज़ :

दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में 4 दोषियों कोआजीवन कारावास, इंदिरा आवास का झासा देकर किया गया था रेप 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2019 20:30 IST

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद पीड़िता का पूरा परिवार न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया है. चारों दोषियों ने पीड़ित महादलित नाबालिग से इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

Open in App
ठळक मुद्दे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी चार दोषियों को आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में चार युवकों ने एक दलित युवती को इंदिरा आवास दिलाने का प्रलोभन देकर पूरी रात रेप किया था.

बिहार के भोजपुर जिले के आरा सिविल कोर्ट ने आज एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी चार दोषियों को आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. सिविल कोर्ट आरा एडीजे-1 डॉ राकेश कुमार सिंह की अदालत ने इस कांड में शामिल चार दोषियों को धारा- 6 पास्को एक्ट व एस/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास के साथ-साथ 10 हजार रूपये का आर्थिक दंड की सजा सुनाई है.

वहीं, कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद पीड़िता का पूरा परिवार न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया है. चारों दोषियों ने पीड़ित महादलित नाबालिग से इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में चार युवकों ने एक दलित युवती को इंदिरा आवास दिलाने का प्रलोभन देकर पूरी रात रेप किया था. जब परिजनों ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाना को दी तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को धर दबोचा था. 

पकडे़ गए आरोपितों में वीर बहादुर सिंह, अखिलेश कुमार उर्फ भंटा एवं मंतोष कुमार थे, जिन्हें चौरी थाना पुलिस ने सहार थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव से गिरफ्तार किया था. पीड़ित नाबालिग लड़की तथा उसकी मां को आरोपितों ने इंदिरा आवास दिलाने की बात कही थी. जिससे मां-बेटी दोनों उनके झांसे में आ गए थे और उनके साथ सहार प्रखंड कार्यालय जाने के लिए एक ऑटो में सवार होकर सहार गई थी. इसी बीच आरोपितों ने झांसा देते हुए पीड़िता की मां को खैरा बाजार पर यह कहकर उतार दिया कि उनके कुछ कागजात घर पर ही छूट गए हैं. मनचलों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अहले सुबह अंधारी गांव के समीप लाकर छोड़ दिया था. घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिजनों को जब अपनी व्यथा सुनाई तो परिजनों ने तुरंत इस घटना की सूचना चौरी थाना पुलिस को दी थी. अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एपीपी सतेन्द्र सिंह दारा ने बताया कि एडीजे-1 डॉ राकेश कुमार सिंह की कोर्ट ने छह पास्को एक्ट में सभी दोषियों को आजीवन करावास के साथ 10 हजार रूपए जुर्माना की सजा, 376(डी) में दो लोगो को आजीवन करावास और एससी-एसटी एक्ट में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला