लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2021 21:48 IST

भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में पुलिस को एक मकान में देह व्यापार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। एक युवती भी पुलिस को मौके से मिले जिसका बयान दर्ज कर उसे परिजनों के हवाले किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके का मामलाघर में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, मौके से एक युवती को भी पुलिस ने किया बरामदफोन कॉल या व्हाट्सएप्प के जरिए भागलपुर में इन दिनों फलफूल रहा है देह व्यापार का धंधा

पटना: बिहार के भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में एक मकान मालिक अपने ही मकान में जिस्म बेचने का धंधा चला रहा था. इसका भंडाफोड पुलिस ने किया है. मकान के मालिक साहिल और उसकी पत्नी कहकशां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

वहीं मौके से एक ग्राहक हबीबपुर निवासी महताब आलम को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेजा गया. वहीं, मौके से बरामद लड़की के बयान के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी अनुसार एएसपी सिटी पूरन झा और ततारपुर इंस्पेक्टर को यह सूचना मिली थी कि तारापुर इलाके में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है. इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जब्बारचक इलाके में छापेमारी की और मौके से एक युवती को बरामद किया. 

वहीं एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की निशान देही पर रैकेट से जुडे अन्य लोगों तक भी पहुंचने की भी कोशिश कर रही हैं. इसके लिए गिरफ्तार अभियुक्त का मोबाइल नंबर भी खंगाला जा रहा है. 

जानकार बताते हैं कि भागलपुर में इन दिनों सेक्स रैकेट का धंधा खुब फलफूल रहा है. फोन कॉल या व्हाट्सएप्प के जरिए संपर्क साध कर लोग वहां तक आसानी से पहुंच जा रहे हैं. इससे मोटी कमाई होती है. जिस्म के इस धंधे में कोई पैसा नहीं लगता और न ही पूंजी फंसानी पडती है. ग्राहक भी उनके चुनिंदे होते हैं. जो या तो फोन कॉल या व्हाट्सएप्प के जरिए  संपर्क करते हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट