लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः घर में लगी आग, एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, माता-पिता बुरी तरह झुलसे, बिजली के तार से लगी थी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2021 20:08 IST

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनियां गाव में आग की चपेट में आकर 3 बच्चों की मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देअररिया और भागलपुर जिले में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 9 बच्चों की मौत हो गयी है.पलासी थाना क्षेत्र के कवैया गांव के वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की दोपहर आग की चपेट में आकर छह बच्चों की मौत हो गयी.आग से निकली चिंगारी पास की एक फूंस की झोपड़ी पर पड़ी जिससे झोपड़ी में आग लग गयी.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनियां गाव में एक ही परिवार के 3 बच्चों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना लालमुनि मंडल घर में घटी है.

अचानक आग लगने के बाद बच्चों को बचाने के क्रम में बच्चों के माता-पिता भी बुरी तरह आग में झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. इस घटना में लालमणि मंडल के 3 बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई.

मृतकों में 4 वर्षीय प्रिया कुमारी, 3 वर्षीय आशीष  कुमार और एक साल की नैना कुमारी शामिल है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आग बिजली के तार से लगी थी.

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में सोमवार रात खाने बनाने के क्रम में एक घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चों की झुलसने से मौत हो गई जबकि बच्चों को बचाने की कोशिश में बच्चों के माता-पिता बुरी तरह झुलस गए.

कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल के लिये भेजा गया है. मृतकों में पेशे से मजदूर लालमुनि मंडल के पांच साल के पुत्र सूरज कुमार, तीन साल की पुत्री प्रीति और एक साल की बेटी नैना कुमारी शामिल हैं.

हादसे की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, पीरपैंती अंचलाधिकारी अरुण गुप्ता और थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी घटनास्थल पहुंचकर जख्मी लालमुनि और उनकी पत्नी को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचवाया. दोनों झुलसे दम्पति खतरे से बाहर बताये जाते हैं.

कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रेशू कृष्णा ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में लालमुनि के घर में अचानक आग लग जाने से यह हादसा हुआ. ग्रामीणों के प्रयास से अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये