लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे मिला सुतली में बंधा बम, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2022 15:05 IST

भागलपुर में सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र (सीटीएस), नाथनगर के कैंपस के पिछले हिस्से में बम मिलने का मामला सामने आया है. . सीटीएस के पास झाडी में दो जगहों पर दो-दो बम मिले है.

Open in App

पटना: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार सुबह सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र (सीटीएस), नाथनगर के कैंपस के पिछले हिस्से में बम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. सीटीएस के पास झाडी में दो जगहों पर दो-दो बम मिले हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वान दस्ते (डॉग स्कवायड) को भी जांच के लिए बुलाया गया है. आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है. जांच के बाद पता चलेगा कि ये जिंदा बम है या नहीं? अगर जिंदा बम है तो कितने शक्तिशाली हैं? बताया जाता है कि शुक्रवारह सुबह एक दुकानदार शौच करने के लिए गया तो झाड़ियों में सुतली लपेटा हुआ जिंदा बम देखा. 

इसके बाद सूचना सीटीएस और पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर नाथनगर पुलिस और सीटीएस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किसने और किस उद्देश्य से बम रखा है? मामले की छानबीन की जा रही है. 

इधर, सीटीएस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय के पिछले हिस्से के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इस संबंध में मुख्यालय को सूचित किया गया है. इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं, एसएसपी के निर्देश पर पहुंचे डॉग स्क्वैड ने भी बम मिलने के स्थल और आसपास कोई और बम रखे होने की आशंका पर जांच की. 

हालांकि, सुतली से बंधे चार बमों के अलावा और कुछ भी नहीं मिला. भागलपुर रेंज डीआइजी और एसएसपी पूरे मामले की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे. इधर, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि रामनवमी पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है.

इससे पहले भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के बूढानाथ मोहल्ला के एक विवाह भवन के नीचे बम मिला था. सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वॉयड टीम ने मुंगेर से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया था. इसके पूर्व भी नाथनगर में कई जगहों पर बम विस्फोट हो चुका है. 

इस संबंध में भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने कहा कि देसी विस्फोटक जैसा दिखने वाला सामान मिला है. इसकी जांच कराई जा रही है. बम निरोधक दस्ता द्वारा उक्त सामान को खोले जाने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि सुतली से बंधे सामान के भीतर आखिर क्या है?

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा