लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: 55 साल के दबंग ने तीन माह तक नाबालिग से किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर दी धमकी, FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2020 18:03 IST

वह व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ तीन माह से दुष्कर्म करता रहा है. लेकिन किसी को बताने पर वह जाने से मारने की धमकी देता रहा. जब लडकी प्रेग्नेंट हो गई तो कहा कि वह किसी को नहीं बताए नहीं तो उससे परिवार को वह खत्म कर देगा.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता का आरोप है कि वो रिफाइनरी ओपी के महना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान अनिल सिंह के खेत में काम करती थी. अनिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में जानकारी देगी तो उसके इकलौते भाई और पिता की हत्या कर देगा.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले मटिहानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से एक 55 साल के व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

वह व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ तीन माह से दुष्कर्म करता रहा है. लेकिन किसी को बताने पर वह जाने से मारने की धमकी देता रहा. जब लडकी प्रेग्नेंट हो गई तो कहा कि वह किसी को नहीं बताए नहीं तो उससे परिवार को वह खत्म कर देगा.

पीड़िता का आरोप है कि वो रिफाइनरी ओपी के महना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान अनिल सिंह के खेत में काम करती थी. इसी दौरान अनिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में जानकारी देगी तो उसके इकलौते भाई और पिता की हत्या कर देगा.

इसी डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता रही थी. इस बीच कई बार आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. लेकिन इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और लॉकडाउन की वजह से गर्भपात नहीं हो सका तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

अब लड़की और उसके परिजन इस मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके घर के बगल में ही आरोपी का खेत है. कई सालों से परिवार उसके खेत में मजदूरी करते आ रहे हैं.

उसने बताया कि इसी आड़ में अकेले पाकर उसने मेरी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इकलौते भाई एवं पिता को जान से मारने एवं मरवाने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार यौनशोषण करते रहा और वह डर से सबकुछ झेलते रही.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तब बिगड़ गया जब वह गुरुवार को भी वह धौंस देकर जबर्दस्ती का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि आज लड़की ने गुस्से में आकर उसका विरोध की और उसका कॉलर पकड़ कर चिल्लाने लगी.

उन्होंने कहा कि शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. तब घर वाले को घटना की जानकारी मिली. पीड़िता के पिता ने बताया है कि लड़की तीन माह की गर्भवती है. आनन फानन में लड़की के पिता एवं मां ने बेगूसराय महिला थाना पहुंच लिखित शिकायत करते हुए आरोपी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के महना निवासी अनिल सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

वहीं महिला थाना अध्यक्ष राजनंदनी कुमारी ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र से एक रेप करने की शिकायत आया है. पीड़िता को स्वास्थ्य जांच के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारबेगूसरायपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा