लाइव न्यूज़ :

केरल से बेंगलुरु के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी 19 साल की लड़की, भाई के साथ रात को भोजन के लिए जा रही थी, 2 लोगों ने घेरा और एक ने भाई को पकड़ा और दूसरे ने किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 12:46 IST

सुनवाई के दौरान पीठ ने मनुस्मृति के एक श्लोक का हवाला दिया, "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्रफला: क्रिया:" जिसका अर्थ है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है लेकिन जहां उनका अनादर होता है, वहां सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभियोजन पक्ष के अनुसार, वह अपने भाई के साथ महादेवनगर की ओर भोजन के लिए जा रही थी।आरोपी द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर किया गया यह कृत्य पीड़िता के जीवन में एक कलंक बनकर रहेगा।कोई महिला रात में सड़क पर स्वतंत्र रूप से चल सकेगी, उस दिन हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है।

बेंगलुरुः कर्नाटक उच्च न्यायालय ने महिलाओं के प्रति सम्मान से संबंधित मनुस्मृति के एक श्लोक और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए बलात्कार के मामले में आरोपी एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया। यह मामला बिहार के बांका की एक लड़की (19) से संबंधित है, जो अनुसूचित जनजाति से आती है। उसके माता-पिता केरल के एक इलायची बागान में कार्यरत हैं। यह महिला एक अप्रैल को देर रात लगभग डेढ़ बजे केरल से बेंगलुरु के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह अपने भाई के साथ महादेवनगर की ओर भोजन के लिए जा रही थी।

तभी स्टेशन के पास कथित तौर पर दो लोगों ने उन्हें घेर लिया। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने लड़की के भाई को वहीं रोके रखा जबकि उसका साथी लड़की को घसीटकर पास ही एक जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला के चीखने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और कथित बलात्कारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

न्यायमूर्ति एस रचैया ने चार सितंबर को जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए घटना की गंभीरता और पीड़िता द्वारा झेले गए सदमे को रेखांकित करते हुए कहा, "आरोपी द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर किया गया यह कृत्य पीड़िता के जीवन में एक कलंक बनकर रहेगा। उसके लिए इस पीड़ा से उबरना बहुत मुश्किल होगा।"

सुनवाई के दौरान पीठ ने मनुस्मृति के एक श्लोक का हवाला दिया, "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्रफला: क्रिया:" जिसका अर्थ है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है लेकिन जहां उनका अनादर होता है, वहां सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं। न्यायमूर्ति रचैया ने गांधी के शब्दों को भी याद किया, "जिस दिन कोई महिला रात में सड़क पर स्वतंत्र रूप से चल सकेगी, उस दिन हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज