लाइव न्यूज़ :

लड़कियों के साथ करता था छेड़खानी तो मां ने करवा दी हत्या, जानें इस 'न्यू मदर इंडिया' की पूरी कहानी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2018 09:11 IST

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मां ने कि रेप के केस में भी उसका बेटा जेल भी जा चुका है। रेणु ने बताया कि उसने उसको कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

Open in App

पटना, 12 मई:  एक मां ने अपने ही बेटे की 40 हजार सुपारी देकर हत्या करवा दी है। वह भी इसलिए क्योंकि वह अपने बेटे की हरकत से काफी परेशान रहती थी। उसका बेटा आए दिन किसी न किसी महिला या लड़की को छेड़ता रहता था। घटना बिहार के पिछले दिनों बख्तियारपुर में घटी है। जहां एक मां ने अपने ही बिगड़ैल बेटे की हत्या सुपारी किलरों से करवा दी।  छह मई को पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा किया है।  

ताना सुन सुनकर परेशान थी महिला

बख्तियारपुर में गांवों वालों से बेटे के लिए ताना सुन सुनकर परेशान होने के बाद यह कदम उठाया है। 11 मई को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी महिला खुसरूपुर की रहने वाली रेणु देवी ने इसका खुलासा किया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने दो अपराधियों को बख्तियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो अपराधियों की पहचान धर्मवीर कुमार सालिमपुर की रहने वाले और श्रवण कुमार, जो टेका बिगहा शामिल हैं। पुलिस ने इसके साथ ही पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। 

महाराष्ट्र ATS के पूर्व प्रमुख हिमांशु ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह वजह

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने इस बात को कबूल कर लिया है कि आरोपी महिला रेणु देवी के कहने पर उसके बेटे मिंटू राम की हत्या की थी। आरोपी महिला रेणु ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। महिला के दो बेटे दिल्ली में रहकर जॉब करते हैं। मृतक बेटा इन तीनों में से बड़ा है। 

रेप के केस में जेल भी जा चुका था बेटा

पटना एसएसपी मनु महाराज के मुताबिक महिला ने बताया कि पूरा गांव मृतक बेटे मिंटू राम की हरकतों से पूरा गांव परेशान था। वह रास्ते में, गांव में आते -जाते किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। इसके अलावा वह गांव में चोरी भी किया करता था। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि रेप के केस में भी उसका बेटा जेल जा चुका है। रेणु ने बताया कि उसने उसको कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

शादी के बाद भी नहीं बदली आदत

आरोपी महिला ने यह भी कहा कि उसके बेटे की शादी होने के बाद भी आदत नहीं बदली। बेटे ने गांव की जमीन दिखाकर भी कई लोगों से कर्ज ले चुका था। मृतक का शव सात अप्रैल को बख्तियारपुर से पुलिस ने बरामद किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप