लाइव न्यूज़ :

Bihar: अपराधी को पकड़ने गए ASI की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान; 3 हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2025 11:35 IST

Bihar:बिहार के अररिया में बुधवार को ग्रामीणों ने एक एएसआई राजीव रंजन की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Open in App

Bihar:बिहार के अररिया में पुलिस अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस एएसआई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। घटना बीते बुधवार, 12 मार्च की है जब एक अपराधी को पकड़ने के लिए एएसआई घटनास्थल पर पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई राजीव रंजन के रूप में हुई है। वह जिले में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गया था, तभी ग्रामीणों ने अपराधी को छुड़ाने के लिए उस पर हमला कर दिया।

झड़प के दौरान अपराधी को जबरन छुड़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एएसआई की मौत हो गई। शव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।

अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा है। जब पुलिस टीम वहां गई और उसे गिरफ्तार किया, तो स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और वे अनमोल यादव को छुड़ाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा, " झगड़े के दौरान एएसआई गिर पड़े और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 3-4 लोगों को हिरासत में लिया गया; आगे की जांच जारी है।" 

टॅग्स :ASIBiharहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो