लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में 35 वर्ष की महिला और मुजफ्फरपुर में 17 साल की किशोरी पर एसिड अटैक, पुलिस ने एक को किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2022 18:48 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत फकुली ओपी क्षेत्र के गांव की रहने वाली बीए की छात्रा पर एसिड से अटैक किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देजमीनी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने एसिड अटैक किया है. एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. नेपाली नगर में बदमाशों ने एक महिला के ऊपर तेजाब से हमला किया.

पटनाः बिहार में अपराधियों के मन से कानून का भय लगभग समाप्त हो गया है. जिसका ताजा उदाहरण सूबे मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना में सामने आया है, दोनों जगहों पर लड़की और महिला पर एसीड अटैक का मामला सामने आया है.

 

राजधानी पटना की पीड़ित पक्ष की मानें तो जमीनी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने एसिड अटैक किया है. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में बदमाशों ने एक महिला के ऊपर तेजाब से हमला किया. महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.

जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. हमला करने का आरोप महिला ने अपने पड़ोस के ही रहने वाले संजीत कुमार पर लगाया है. महिला ने अपने पड़ोसी संजीत कुमार पर एसिड फेक कर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में रुबी देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात संजीत अपने किसी साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया.

पीछे बैठे आदमी को उसने नहीं पहचाना. दोनों ने गाली गलौज शुरू किया और बात में उलझाकर पीछे बैठे युवक ने उसपर एसिड फेंक दिया. वह पीछे हटी मगर एसिड उसके कमर से नीचे पैर तक पड़ गया. एसिड डालकर दोनों फरार हो गए. परिजन उसे घायल हालत मे अस्पताल ले गए. जानकारी के मुताबिक संजीत और रुबी ने अगल बगल जमीन खरीदा था.

जमीन की सीमा, रकवा और पानी बहाने को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद था. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि रुबी की स्थिति ठीक है. वह खतरे से बाहर है. पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी संजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी संजीत ने जमीन विवाद की बात स्वीकार किया है, लेकिन एसिड अटैक से इनकार कर रहा है.

उसने महिला पर फंसाने का आरोप लगाया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. थानेदार ने कहा संजीत को जेल भेज दिया गया है. उधर, मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत फकुली ओपी क्षेत्र के गांव की रहने वाली बीए की छात्रा पर एसिड से अटैक किया गया है. इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई हैं. इसमें गुरुवार की रात घर में सो रही 17 साल की किशोरी पर बदमाशों ने तेजाब से हमला कर दिया.

उसे एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार शाम तक उसका बयान दर्ज नहीं हो सका था. परिजन दहशत में है. पुलिस ने चौकीदार से पूरे प्रकरण की जानकारी ली है. प्रारंभिक छानबीन में पुलिस प्रेम-प्रसंग में एसिड अटैक की बात कह रही हैं. वहीं परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक दबंग ने पुरानी अदावत में उनकी बेटी पर सोई अवस्था में खिडकी से एसिड फेंककर उसे जलाने का प्रयास किया है. छात्रा के शरीर का बायां हिस्सा एसिड से जल गया है. बायां हाथ भी कलाई तक पूरी तरह जल चुका है.

मामले को गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस. परिजनों को आरोप है कि कुढ़नी व फकुली ओपी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. न ही एसकेएमसीएच चौकी की पुलिस ने अब तक पीडिता का बयान दर्ज किया है. छात्रा शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि मामला गंभीर है. दोषी की जल्द गिरफ्तारी होगी. पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही सामने आयेगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप