लाइव न्यूज़ :

बिहार: यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र को पटना में अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत, दहशत में जी रहे हैं लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2023 15:18 IST

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिन-दहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या कीमृतक राहुल कुमार ओझा बक्सर से पटना आए थे यूपीएससी पास करके डीएम बनने का सपना लेकरपटना के पत्रकार नगर में पुरानी बाइपास पर अपराधियों ने उन्हें लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी

पटना:बिहार की राजधानी पटना में भी लोग सुरक्षित नहीं है। बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस भी लाचार दिख रही है। इसी क्रम में यूपीएससी पास कर डीएम बनने का सपना लिए बक्सर से पटना आए राहुल कुमार ओझा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार की रात राजधानी पटना के पत्रकार नगर में पुरानी बाइपास पर अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी। पांच दिनों तक मौत से लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।

राहुल कुमार ओझा की हालत पिछले 5 दिन से खराब चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे राजेश्वर अस्पताल से पारस अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां गोली फंसने के कारण लगातार उसका ऑपरेशन हो रहा था। राहुल की हालत देखकर परिजन की चिंता बढ़ गई थी। परिवार वालों ने बताया कि उसके इलाज में अब तक 6 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। स्थिति यह है कि इलाज के लिए जमीन बेचनी पड़ी।

राहुल के भाई ने कहा कि वह अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन अस्पताल में उसको खून तक नहीं मिला। यूपी की तर्ज पर बिहार में चुन-चुनकर एनकाउंटर होना चाहिए। छात्र की मौत के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन पारस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

मृतक के भाई ने बताया कि राहुल की इलाज कराने के लिए हमने जमीन को गिरवी रख दिया। अब हमारा भाई भी नहीं रहा, जमीन भी हमारी नहीं रही। हमारी मांग है कि सरकार इलाज में खर्च हुए पैसे मुआवजे के रूप में हमें वापस दे। राहुल को पेट में गोली लगी थी। बता दें कि अपराधियों ने यूपीएससी अभ्यर्थी से परीक्षा से पहले लूटपाट की और फिर गोली मारकर भाग गए थे।

घटना कांटी फैक्ट्री रोड के पास हुई थी। घटना के बाद घायल अभ्यर्थी ने हिम्मत दिखाई और साहस बटोरते हुए जख्म पर हाथ रख वह खुद तीन सौ मीटर दौड़ कर निजी अस्पताल पहुंचा था। इतना ही नहीं उसने खुद भाभी को कॉल कर वारदात की जानकारी दी थी।

टॅग्स :पटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने