लाइव न्यूज़ :

बिहारः दिल्ली की युवती से जबरन कराया जाता था देह व्यापार, छापेमारी कर मुक्त कराई गई आठ लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2018 09:54 IST

Open in App

बिहार की सीतामढ़ी पुलिस ने शहर के रेड लाइट एरिया में छापेमारी करके देह व्यपार में लिप्त 8 युवतियों को मुक्त कराया. यहां दिल्ली की एक युवती सेे भी जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. पुलिस ने न केवल दिल्ली की उस युवती को यहां से मुक्त कराया बल्कि दूसरी अन्य 7 युवतियों को भी इस दलदल से निकाल लिया.

इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर जबरन युवतियों से यह घिनौना काम कराने का आरोप लगा है. पता चला है कि सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में पड़ोसी देश नेपाल समेत देश के कई इलाकों से लड़कियों को बहला-फुसला कर लाया जाता है और उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता है.

मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किया है. गिरफ्तार महिला दलाल चुन्नी खातून से पुलिस पूछताछ कर रही है. एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बच्ची को जबरन देह व्यापार के लिए सीतामढ़ी लाए जाने की बात सामने आई थी जिसे छुड़ाने स्पेशल टीम द्वारा छापामारी की गई थी.

छापेमारी में रेडलाइट एरिया बोहा टोला के आधा दर्जन घरों के कमरों में तहखाने मिले हैं जिसका इस्तेमाल इस धंधे के लिए होता था. सभी कमरों को सील कर दिया गया है.

टॅग्स :बिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?